फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Rae Bareli Highway will be widened, Rs 1470 crore approved for four lane.

UP : प्रयागराज-रायबरेली हाईवे का होगा चौड़ीकरण, फोरलेन के लिए 1470 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 04 Nov 2023 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 12:53 PM IST
सार

प्रयागराज से रायबरेली की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। यह अभी दो लेन हाईवे है। इसको फोरलेन में तब्दील करने के लिए काफी पहले घोषणा की गई थी। वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी।

विज्ञापन
Prayagraj-Rae Bareli Highway will be widened, Rs 1470 crore approved for four lane.
फोरलेन। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से रायबरेली को जोड़ने वाले एनएच टू हाईवे का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसको फोरलेन में तब्दील करने के लिए 1470.93 रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे प्रयागराज से रायबरेली की यात्रा और सुगम हो जाएगी। सड़क पर लगने वाली जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन






प्रयागराज से रायबरेली की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। यह अभी दो लेन हाईवे है। इसको फोरलेन में तब्दील करने के लिए काफी पहले घोषणा की गई थी। वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। कुंभ में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जनपद के चारों तरफ सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।



इसी कड़ी में इस सड़क के निर्माण का कार्य भी जोर पकड़ चुका है। इसको महाकुंभ 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फोरलेन चौड़ीकरण के चलते जहां जाम की स्थिति से निजात मिलेगी वहीं यात्रा भी सुगम हो जाएगा।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश में सुगम यातायात के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रयागराज को जोड़ने वाली NH-2 के 4 लेन चौड़ीकरण के लिए 1470.93 करोड़ की योजना की स्वीकृति दे दी है।इस सड़क को प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले महाकुम्भ से पहले बना लिया जाएगा, जिससे कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed