{"_id":"5f42bedc8ebc3e3caa5fed64","slug":"prayagraj-protest-for-hunger-strike-hostel-in-protest-of-examination-city-desk-news-ald284320755","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: परीक्षा के विरोध में भूख हड़ताल हॉस्टल के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: परीक्षा के विरोध में भूख हड़ताल हॉस्टल के लिए धरना
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। कोविड-19 के दौरान परीक्षाएं कराए जाने के विरोध में जहां कुलपति कार्यालय के सामने आइसा के बैनर तले छात्रों ने एक दिन की भूख हड़ताल की वहीं, हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति न दिए जाने से नाराज छात्रों का धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और इसमें ज्यादातर छात्र संगठन शामिल रहे।
आइसा की ओर से कुलपति को ऑनलाइन माध्यम से ज्ञापन भेजकर स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के दात्रों की परीक्षा निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही प्रवेश परीक्षा स्थगित करने और हॉस्टल फीस माफ करने की भी मांग की गई। आइसा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवान ने कहा कि देश में 57 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ों लगातार बढ़ रहा है।
प्रयागराज में ही रोज तकरीबन तीन हजार नए मरीज मिल रहे हैं। शहर के कई मुहल्लों, डेलीगेसियां एवं गलियां संक्रमण के कारण ब्लॉक होती जा रही हैं। ऐसी भयानक परिस्थतियों में इविवि की परीक्षाएं, यूजीसी नेट एवं अन्य परीक्षाएं नहीं कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, हॉस्टल में प्रवेश की मांग को लेकर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने छात्रों का धरना लगातार चौथे दिन, रविवार को भी जारी रहा। डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने गलियारे में बिस्तर लगाकर बैठे छात्रों ने कहा कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच बचते-बचाते किसी तरह घरों से लौट और अब यहां पहुंचे तो उन्हें हॉस्टल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
पूरी रात धरने पर बैठे रहे छात्रों ने कहा कि जब तक हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती है, वे नहीं हटेंगे। इस दौरान सत्यम कुशवाहा, सरोज, जितेंद्र धनराज, अभिषेक द्विवेदी, हरेंद्र यादव, ऋषि पटेल, विजय सेन आदि मौजूद रहे।
अनशन कर रहे छात्रों ने किया मांगों का विस्तार
परीक्षाओं के विरोध में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर इविवि छात्रसंघ भवन के सामने क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों ने अपनी मांगों का विस्तार किया है। छात्रों ने केंद्रीय लाइब्रेरी को पूणर्तया डिजिटलाइज करने की मांग की। छात्र नेता अजय सम्राट यादव ने कहा कि आवंटित छात्रावास के कमरों कों में छात्रों को प्रवेश से रोककर विश्वविद्यालय प्रशासन अपने तानाशाह रवैये का परिचय दे रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों ने सभी विभागों की अपनी-अपनी डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की मांग भी की। क्रमिक अनशन में छत्र नेता राहुल पटेल, मोहम्मद मुब्बशिर, आयुष प्रियदर्शी, नवनीत यादव, मोहम्मद मसूद, शिवबली यादव, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।