फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj : Process of transfer of army land for Chaufatka ROB started

Prayagraj : चौफटका आरओबी के लिए सेना की भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ

Sun, 22 May 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 May 2022 09:42 PM IST
सार

चौफटका आरओबी के निर्माण के लिए सेना की जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण मंत्रालय चाहता है कि इस सेतु परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाए। ऐसे में अफसरों ने बीच का रास्ता निकालने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Prayagraj : Process of transfer of army land for Chaufatka ROB started
Demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौफटका आरओबी के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार को सेना और सेतु निगम के अफसरों की टीम ने साझा सर्वे किया। इस दौरान सेतु निर्माण में आने वाली भूमि के रकबा पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। रेलवे क्रासिंग के बाद जीटी रोड तक आरओबी सेना की जमीन से ही होकर गुजरेगा। अब इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सेना की मूल्यांकन कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। सोमवार को भी भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। ताकि, प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन



चौफटका आरओबी के निर्माण के लिए सेना की जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण मंत्रालय चाहता है कि इस सेतु परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाए। ऐसे में अफसरों ने बीच का रास्ता निकालने की तैयारी कर ली है। इस बीत सेतु निगम के अफसरों से कहा गया है कि वह राज्य सरकार के हिस्से की जमीन पर निर्माण आरंभ कराएं, ताकि इस सेतु परियोजना को समय से पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन



रेलवे क्रासिंग के बाद जीटी रोड तक आरओबी सेना की जमीन से ही होकर गुजरेगा। जमीन के बदले राज्य सरकार जमीन देने का पहले ही प्रस्ताव दे चुकी है। बम्हरौली एयरपोर्ट और शहर के बीच सुगम यातायात के लिए सूबेदारगंज में प्रस्तावित डेढ़ किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। अफसरों के मुताबिक महिला ग्राम स्कूल के सामने से जागृति चौराहे से होकर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास से होते हुए जागृति चौराहे के आगे इस आरओबी को ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव पर शुरू किया मंथन
इस बीच सेना की भूमि के हस्तांतरण के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रक्षा मंत्रालय को भूमि के बदले भूमि देने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मंथन शुरू हो गया है। इस क्रम में सेना और सेतु निगम के अफसरों ने आरओबी निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए संयुक्त रूप से सर्वे किया। सेतु निगम ने चौफटका आरओबी की जमीन के बदले गाजियाबाद और नोएडा में महंगी कामर्शियल भूमि सेना को देने का प्रस्ताव दिया है। इस पर जल्द ही अमल होने की उम्मीद है।


परियोजना के निर्माण का अफसरों ने खींचा खाका
करीब 284 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को शुरू कराने के लिए अफसरों ने खाका खींच लिया है। इस परियोजना के दायरे में 1.44 हेक्टेयर भूमि सेना की आ रही है। ऐसे में अब तक के एलाइनमेंट के अनुसार सेना के हिस्से की जमीन को छोड़कर राज्य सरकार की भूमि पर पिलर खड़ा करने की सेतु निगम ने तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed