फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः पीएम ने परेड ग्राउंड में 26 हजार से ज्यादा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को बांटे उपकरण

Sat, 29 Feb 2020 12:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Feb 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Prime Minister Narendra Modi can reach the parade ground in a while
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लाइव अपडेट

12:32 PM, 29-Feb-2020
पीएम ने अपना भाषण खत्म किया। वह लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। पीएम रवाना हुए।
12:23 PM, 29-Feb-2020
60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चत राशि मिले और उनका निवेश सुरक्षित रहे इसके लिए प्रधानमंत्री वयोवृद्ध योजना शुरू की गई है। मासिक पेंशन चुनने पर वरिष्ठ नागरिक को तयशुदा पेंशन मिलती है। 
विज्ञापन
12:17 PM, 29-Feb-2020
प्रयागराज इंसाफ की नगरी है। दिव्यांगों पर अगर कोई अत्याचार करता है, मजाक उड़ाता है और परेशान करता है कानून कड़ा किया गया है। दिव्यांगों के लिए विशेष  अभियान चलाया। सरकारी नौकरी में आरक्षण तीन प्रतिशत बढ़ाकर चार कर दिया गया है।  उच्च शिक्षा में भी तीन से बढ़ाकर पांच किया गया है। सरकार ने दो लाख दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग दी है। अब पांच लाख दिव्यांगों के ट्रेनिंग का लक्ष्य है। नए भारत में हर दिव्यांग की सहभागिता होगी।
12:13 PM, 29-Feb-2020
जब दिव्यांग के प्रति संवेदना हो। जब एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूत करने की कल्पना हो तब जाकर ऐसा होता है। आने वाले समय में प्रयागराज का कोई दिव्यांग चेन्नई या कहीं दूसरे राज्य में जाएगा तो उसे भाषा की दिक्कत नहीं होगी। नोट को भी दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है। सिक्कों को भी इसी तरह ढाला जा रहा है कि वह छूकर पहचान सकें कि कितने का सिक्का है। मोदी ने प्राइवेट चैनलों के प्रति आभार जताया  जो दिव्यांगों के लिए साइनेज के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। दूरदर्शन विशेष रूप से बधाई का पात्र है।
12:09 PM, 29-Feb-2020
हमने आपका साथी बनकर आपकी दिक्कतों को समझा। बीते पांच साल में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कैंप लगाए हैं। दिव्यांगजनों को 380 करोड़ से कम के बाटें। बीजेपी सरकार ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का उपकरण बांटा। पिछली सरकार के तुलना में ढाई गुना अधिक धनराशि खर्च की गई है।
12:07 PM, 29-Feb-2020
दिव्यांगों का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सरकार का यह दायित्व है कि सबका भला हो और सबको न्याय मिले। यही मंत्र सबका साथ  और सबका विकास का है। सरकार सबका जीवन आसान बनाने का कार्य कर रही है।130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। दिव्यांगों का दुख इस सरकार ने समझा है। इसके पहले इतना ध्यान कभी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 29-Feb-2020
पीएम ने कहा कि मुझे सफाइकर्मियों का सेवा करने और चरण धोने का अवसर कुंभ की धरती पर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानसेवक के नाते दिव्यांग और वृद्धजनों का सेवा करने का अवसर मिला है। किसी को ट्राई साइकिल, किसी को सुनने की मशीन मिली है। उपकरण तो सिर्फ सहयोगी है।  असली शक्ति तो आपका धैर्य है। आपने मुश्किलों का सामना किया है।
12:03 PM, 29-Feb-2020
पीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पिछले बार कुंभ में सफाईकर्मचारियों का सम्मान करने की याद दिलाई।
11:58 AM, 29-Feb-2020
सुनैना कुमारी को भी डिजिटल उपकरण दिया गया।
11:54 AM, 29-Feb-2020
भरत कुमार को दांतों का सेट, चश्मा आदि प्रदान कर रहे हैं नरेंद्र मोदी। संघमित्रा एडीए कॉलोनी को श्रवण यंत्र, वाकिंग, चश्मा प्रदान किया गया। उन्होंने पीएम का आशीर्वाद लिया। विजय प्रकाश सिंह चकबबुरा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मोदी ने अपने हाथों से दे रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed