{"_id":"5d74aa598ebc3e013077128e","slug":"prayagraj-police-staff-rides-on-road-without-helmet-faces-social-media-trolling","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट के घूम रहे हैं पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट के घूम रहे हैं पुलिसकर्मी
Sun, 08 Sep 2019 12:46 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चलाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात के नए नियमों के लागू होने के बाद से जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन लोगों के लिए सख्ती दिखा रही है, वहीं चालान की भारी-भरकम रकम के डर के आम लोग भी नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। लोग नियमों में हल्की सी चूक की भारी कीमत चुका रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों यातायात नियमों के प्रति पुलिस की सजगता देख कर चाहे-अनचाहे लगभग सभी ने कानून का पालन करना शुरू कर दिया है। वहीं लोगों को पुलिस प्रशासन से भी यही उम्मीद रहती है कि वो न केवल आम लोगों पर निगरानी रखेंगे, बल्कि खुद भी उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
लेकिन एक तरफ प्रयागराज पुलिस हेलमेट नहीं पहनने पर लोगों का ताबड़तोड़ चालान काट रही है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी खुद सारे नियम कानून ताक पर रख कर बिना हेलमेट के घूम रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही प्रयागराज के बिजली घर से लीडर रोड होते हुए शाहगंज थाने की ओर जाते वक्त बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक पुलिसकर्मी को देख लोगों ने यह तस्वीर खींच ली। सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर इसकी खूब आलोचना की जा रही है।