फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: One employee dies due to suffocation in restaurant, stirred up after finding five unconscious

प्रयागराज : रेस्टोरेंट में दम घुटने से एक कर्मचारी की मौत, पांच के अचेत मिलने से हड़कंप

Fri, 18 Feb 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 11:11 PM IST
सार

रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र प्रसाद वैश्य हैं जो ऊपर के तल पर परिवार समेत रहते भी हैं। भूतल पर रेस्टोरेंट का संचालन होता है। यहां मोनू के अलावा उसका भाई सोनू, मुनिराज निवासी रीवा, शशि निवासी झारखंड, प्रदीप यादव निवासी फूलपुर व शिवशंकर निवासी महाराष्ट्र काम करते हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: One employee dies due to suffocation in restaurant, stirred up after finding five unconscious
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में हादसे के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

दारागंज में जीटी जवाहर चौराहे पर स्थित श्रीराम भोजनायलय एवं स्वीट्स रेस्टोरेंट में पांच मजदूरों केअचेत पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां मोनू शर्मा (30) ने दम तोड़ दिया। हताहत लोगों में शामिल मुनिराज पटेल की हालत गंभीर होने केकारण उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि डॉक्टरों ने तीन अन्य शशि, शिवशंकर व प्रदीप की हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन




रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र प्रसाद वैश्य हैं जो ऊपर के तल पर परिवार समेत रहते भी हैं। भूतल पर रेस्टोरेंट का संचालन होता है। यहां मोनू के अलावा उसका भाई सोनू, मुनिराज निवासी रीवा, शशि निवासी झारखंड, प्रदीप यादव निवासी फूलपुर व शिवशंकर निवासी महाराष्ट्र काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात 2.30 बजे के करीब काम खत्म होने के बाद सभी बेसमेंट में बने किचन में ही सो गए।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कोई बाहर नहीं निकला तो अन्य कर्मचारी जगाने पहुंचे। लेकिन दरवाजा भीतर से बंद मिला। घंटों कोशिश के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो मजदूर अचेत पड़े मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर अचेत हालत में ही पांचों को नजदीक के एक अस्पताल ले जया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां हालत गंभीर देख मोनू व मुनिराज को एसआरएन रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मुनिराज को भर्ती कर लिया गया। सीओ दारागंज आस्था जायसवाल ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Prayagraj: One employee dies due to suffocation in restaurant, stirred up after finding five unconscious
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में हादसे के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

जलता छोड़ दिया था तंदूर, गैस फैलने से हादसा
जानकारी पर दारागंज पुलिस के साथ ही अफसर भी मौकेपर पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि मजदूरों ने रात में सोते वक्त तंदूर जलता हुआ छोड़ दिया था। आशंका जताई जा गई कि तंदूर जलता रहने और दरवाजा बंद होने के कारण कमरे में गैस भर गई और इसकी चपेट में आने से मजदूर अचेत हो गए। इसी दौरान मोनू की मौत हो गई। सोनू दरवाजे से कुछ दूर पर था, ऐसे में उस पर गैस का असर कम हुआ और वह जल्द होश में गया।

Prayagraj: One employee dies due to suffocation in restaurant, stirred up after finding five unconscious
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में हादसे के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

बेटे की थी शादी, मची अफरातफरी
मौके पर पहुंचकर पुलिस अफसरों ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि शाम को रेस्टोरेंट मालिक के बेटे विशाल की बारात जानी है। यही वजह थी कि शुक्रवार को रेस्टोरेंट बंद भी रखा गया था। यह भी बात सामने आई कि आमतौर पर सभी सुबह आठ बजे तक उठ जाते हैं। लेकिन शादी के चलते रेस्टोरेंट बंद था, यही वजह थी कि  मालिक व अन्य मजदूर यही सोचते रहे कि सभी अभी सो रहे होंगे।

Prayagraj: One employee dies due to suffocation in restaurant, stirred up after finding five unconscious
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में दम घुटने से अचेत कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज

फूड प्वॉइजनिंग का शोर, लिए गए नमूने
इससे पहले खबर फैली कि फूड प्वॉइजनिंग से पंाच मजदूर अचेत हो गए हैं। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौकेपर पहुंच गई। टीम ने वहां मौजूद खाद्य पदाथों केनमूने भी एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि नूमनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

कर्मचारी बोला, आंख खुली तो खुद को पाया अस्पताल में
सरदार पटेल संस्थान में भर्ती शशि ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह और उसके साथी किचन में ही सो गए थे। इसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। इसी तरह प्रदीप ने बताया कि रोजाना सोने से पहले तंदूर की आग को बुझा लिया जाता है। लेकिन बृहस्पतिवार रात गलतफहमी हो गई। सभी यही सोचते रहे कि उसके साथी ने आग बुझा ली होगी और इसी में तंदूर जलता रह गया।

Prayagraj: One employee dies due to suffocation in restaurant, stirred up after finding five unconscious
Prayagraj News : रेस्टूरेंट के किचन की जांच करते अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

दम घुटने से मौत
मृतक मोनू के शव का पोस्टमार्टम शाम को हुआ। इसमें दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। जिससे माना जा रहा है कि तंदूर का धुआं ही उसके लिए काल बन गया। उधर भाई की मौत पर सोनू बिलखता रहा। घटना की सूचना मिलने पर शाम को अन्य परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी दीपा व एक बच्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed