फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : नगर निकाय के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन मंगलवार से, तैयारी पूरी

Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

डीएम संजय कुमार खत्री ने नगर निगम तथा आठ पंचायतों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट तथा सदर तहसील परिसर में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Prayagraj: Notification issued for municipal body, nomination from Tuesday, preparation complete
Prayagraj News : आचार संहिता लागू होने के बाद पोस्टर बैनर हटवाए गए। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम संजय कुमार खत्री ने नगर निगम तथा आठ पंचायतों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट तथा सदर तहसील परिसर में पूरी की जाएगी। नगर पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया तहसीलों में पूरी की जाएगी। अफसरों का दावा है कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। अफसरों ने नामांकन वाले केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।



नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन डीएम के न्यायालय कक्ष में होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। एसीएम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहायक चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। सात वार्ड का एक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। यह व्यवस्था शुरू के 70 वार्ड तक है। इसके बाद 71 से 100 तक प्रत्येक छह वार्ड के लिए एक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस तरह से कुल 100 वार्ड के कुल 15 चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं।

Prayagraj: Notification issued for municipal body, nomination from Tuesday, preparation complete
Prayagraj News : कलेक्ट्रेट में चुनाव तैयारियों का जायजा लेते डीएम एवं पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रत्येक चुनाव अधिकारी के साथ तीन-तीन सहाय निर्वाचन अधिकारी होंगे। इस तरह से नगर निगम चुनाव के लिए कुल 16 चुनाव अधिकारी तथा 48 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चुनाव की पूरी प्रकिया सीसीटीवी की निगरानी में पूरी की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक नामांकन कक्ष तथा परिसर में सीसीटीवी टीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा हर छोटी-बड़ी घटना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसरों ने नामांकन कक्षाें के अलावा कलेक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कलेक्ट्रेट एवं तहसील परिसर के अलावा लक्ष्मी टाकीज, बख्तियारी समेत अन्य स्थानों पर बेरिकेडिंग के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिस सिंह आदि मौजूद रहे।

Prayagraj: Notification issued for municipal body, nomination from Tuesday, preparation complete
Prayagraj News : चुनाव तैयारियों का जायजा लेते डीएम एवं पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।

कलेक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम

नगर निकाय चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम सोमवार को शुरू हो गया। इसका फोन नंबर 0532, 2641577 एवं 2641578 है। इसके अलावा ई मेल आईडी- electioncontrolroomprayagraj@gmail.com पर भी शिकायतें भेजी जा सकती हैं। एडीएम सिटी को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Notification issued for municipal body, nomination from Tuesday, preparation complete
Prayagraj News : आचार संहिता लागू होने के बाद उतरवाए गए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

चुनाव कार्यक्रम

नामांकन - 11 से 17 अप्रैल तक दिन में 11 से तीन बजे के बीच

नामांकन पत्रों की जांच - 18 अप्रैल को 11 बजे से

नाम वापसी - 20 अप्रैल को दिन में 11 से तीन बजे तक

प्रतीक आवंटन -21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से

मतदान - चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे के बीचमतगणना - 13 मई को सुबह आठ बजे से

विज्ञापन
Prayagraj: Notification issued for municipal body, nomination from Tuesday, preparation complete
Prayagraj News : आचार संहिता लागू होने के बाद उतरवाए गए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

मुंडेरा में होगी मतगणना

नगर निगम के मतदान कर्मियों की रवानगी तीन मई को केपी मैदान से होगी। मतदान के बाद ईवीएम मुंडेरा में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा, जहां मतगणना होगी। नगर पंचायतों के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी तहसील से होगी। मतगणना तहसील की ओर से निर्धारित स्थान पर होगी।

नामांकन के लिए एक प्रस्तावक और दो सहयोगी ले जा सकेंगे

महापौर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। पार्षद तथा नगर पंचायत सदस्य के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। नामांकन के लिए प्रत्याशी को एक प्रस्तावक ले जाना होगा। कोई भी मतदाता दो प्रत्याशी का प्रस्तावक नहीं बन सकता। प्रत्याशी दो सहयोगियों को भी नामांकन के लिए साथ ले जा सकेंगे। प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन कर सकते हैं। एक व्यक्ति अधिकतम दो वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। प्रत्याशी को संबंंधित निकाय से नो ड्यूज सर्टिफिकेट के अलावा अन्य दस्तावेज रखने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed