फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: village was slain by an elephant after slapping Farmer

प्रयागराज में किसान को हाथी ने पटककर मार डाला, बेकाबू हाथी को वन विभाग की टीम ने किया नियंत्रित

Mon, 17 Aug 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: village was slain by an elephant after slapping Farmer
हाथी - फोटो : WildlifeSOS
उतरांव थाना क्षेत्र के सदरेपुर सरांयइस्माइल गांव में रविवार को दोपहर के समय हाथी के चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सदरेपुर सरांयइस्माइल गांव में रविवार को दोपहर एक हाथी आई हुई थी। जिसे देखने के लिए गांव निवासी किसान पन्ना लाल भी गए और हाथी का पैर छूकर दर्शन करने का प्रयास किए। तभी हाथी ने अपने सूढ़ से उसको पटक दिया। इस दौरान वे घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वही दूसरी तरफ हाथी ने उग्र रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उतरांव चंद्र भूषण मौर्य वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हाथी के महावत की मदद से किसी तरह हाथी को नियंत्रण किया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल अधेड़ की मौत से घर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed