फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Vijay Mishra mla Gyanpur Bhadohi Arrested in Madhy Pradesh

Prayagraj News: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, राजनीतिक हलचल तेज

Fri, 14 Aug 2020 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Aug 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Vijay Mishra mla Gyanpur Bhadohi Arrested in Madhy Pradesh
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र मध्य प्रदेश के मालवा से गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनकी पत्नी और मिर्जापुर-सोनभद्र से सपा की एमएलसी रामलली मिश्रा प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके से शुक्रवार को देर शाम लापता हो गई थीं। उनके गनर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रयागराज के सैदाबाद के निवासी विजय मिश्रा पड़ोसी जनपद भदोही के ज्ञानपुर सीट से लगातार चौथे बार विधायक हैं। तीन बार सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचने वाले विजय वर्तमान में निषाद पार्टी के विधायक हैं।
विज्ञापन

Prayagraj News: Vijay Mishra mla Gyanpur Bhadohi Arrested in Madhy Pradesh
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु मिश्रा पर उनके ही रिश्तेदार ने मकान और संपत्ति कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है । हाल ही में पुलिस ने उन्हें गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया था। उनके ऊपर टोल प्लाजा के मालिक को धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News: Vijay Mishra mla Gyanpur Bhadohi Arrested in Madhy Pradesh
रामलली
मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई थीं और वह जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाकर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे और अपनी जान का खतरा बता रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना था कि उन्हें सरकारी सुरक्षा मुहैया कराया गया है और उनके आरोप बेबुनियाद हैं।उनकी पत्नी और विधायक रामलली मिश्रा वर्तमान में लापता चल रही हैं जिनकी प्रयागराज पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed