{"_id":"5eb1c9668ebc3e90b57aace9","slug":"prayagraj-news-update-engineer-birendra-singh-was-a-dedication-to-work-and-every-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में निष्ठा और हर दिल अजीज थे इंजीनियर बीरेंद्र सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में निष्ठा और हर दिल अजीज थे इंजीनियर बीरेंद्र सिंह
Wed, 06 May 2020 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 May 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकला चलो सेवा करो का मंत्र आत्मसात कर कोविड संक्रमित हुए इंजीनियर अपने काम के फन में माहिर और हर दिल अजीज रहे। भवन निर्माण के क्षेत्र में कभी पीछे मुड़कर न देखने वाले बीरेंद्र सिंह का अचानक चले जाना झकझोर गया। उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यही नहीं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई संस्थाओं से भी उनका जुड़ाव रहा।
शहर में इंजीनियरों की मान्य संस्था प्रोफेशनल इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के वह पिछले वर्ष 19 नवंबर को हुए चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। शपथ ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने संस्था के विकास और सदस्यों के मान को बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए। बीते साल दिसंबर की 18 तारीख को वह हमसफर एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ संगठन के पदाधिकारी और सदस्य इंजीनियर प्रगति मैदान में आयोजित वार्षिक बिल्डिंग एक्सपो-19 में शामिल होने गए थे। एक्सपो में संगठन के सदस्य न केवल नई तकनीकी से रूबरू हुए बल्कि भवन निर्माण के क्षेत्र में आए नए उत्पादों के बारे में भी जाना।
इसी वर्ष फरवरी के पहले सप्ताह में वह एसोसिएशन के सदस्यों को लेकर सतना स्थित प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री के भ्रमण पर गए। वहां उन्होंने सीमेंट निर्माण ही नहीं उसकी पैकिंग और परिवहन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी लेकर सदस्यों को सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दिलाई।
विज्ञापन
इविवि के वनस्पति विज्ञान विभाग में फरवरी की 25 तारीख को आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फे्रंस में बीरेंद्र सिंह को इन्वायरमेंट ऑफ द इयर 2019 अवार्ड दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी नदियों को समाज के साथ जोड़ने पर उनके विचार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समस्याओं के निराकरण को कॉन्फे्रेंस में आए विशेषज्ञों ने सराहा था।