{"_id":"5edfb5c7d05a8477246cb4b3","slug":"prayagraj-news-update-anamika-shukla-sent-resignation-to-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुक्ला ने बीएसए कार्यालय को भेजा त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका शुक्ला ने बीएसए कार्यालय को भेजा त्यागपत्र
Tue, 09 Jun 2020 09:46 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी विद्यालय सोरांव में संविदा विज्ञान शिक्षिका अनामिका शुक्ला की संविदा नियुक्ति की अवधि 31 मार्च 2020 को पूरी होने के साथ उनकी नियुक्ति खत्म हो गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि अनामिका शुक्ला की संविदा नियुक्ति जिलाधिकारी के आदेश से हुई थी, उसकी अवधि 31 मार्च को पूरी हो जाने के बाद अनामिका शुक्ला की नियुक्ति स्वत: खत्म हो गई। संविदा खत्म करने के लिए जिलाधिकारी से मंजूरी ली जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से गलत तरीके से नियुक्ति पाने वाली अनामिका शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जा चुकी है। अब पुलिस जांच के बाद अनामिका पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि उनके कार्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम से एक त्यागपत्र आया है, इसमें मां की बीमारी की बात कहकर त्यागपत्र स्वीकार करने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि आठ जून को पता चला था कि कई जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला के नाम पर सोरांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फर्रुखाबाद के कायमगंज की रीना सिंह नौकरी कर रही थी। मंगलवार को उसने अपना इस्तीफा भेज दिया।