फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj news: Two hospitals caught in a fraud payment in Ayushman scheme FIR

दो अस्पतालों ने आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करके लिया भुगतान, एफआईआर और जुर्माना

Thu, 21 Jan 2021 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj news: Two hospitals caught in a fraud payment in Ayushman scheme FIR
FIR

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गड़बड़ी करना दो अस्पतालों को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देश पर हुई जांच में पाई गई गड़बड़ी के आधार पर दोनों चिकित्सालयों को सीज कर दिया गया है और उन पर एक करोड़, 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए फर्जीवाड़े के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों निजी अस्पतालों के खिलाफ हुई कार्रवाई से नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि नीमसराय, मुंडेरा स्थित दयाल नर्सिंग होम एवं पोंगाहट पुल विसनापुरी कॉलोनी लेन नंबर दो पर स्थित ईसा हॉस्पिटल ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत धोखाधड़ी करके मरीजों का उपचार एवं ऑपरेशन दिखाकर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर भुगतान ले लिया। शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा स्टेट हेल्थ एजेंसी को जांच सौंपी गई। 
विज्ञापन


इसके बाद स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट, स्टेट हेल्थ एजेंसीज लखनऊ तथा सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें घोर वित्तीय अनियमितता पाई गई। जनआरोग्य योजना में धोखाधड़ी करके भुगतान प्राप्त करने की पुष्टि होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी ने दोनों अस्पतालो पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त निदेशक आयुष्मान भारत योजना उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया। इसके साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दयाल नर्सिंग होम पर 89 लाख, 36 हजार, 200 रुपये और ईसा हॉस्पिटल पर 11 लाख, 30 हजार, 400 रुपये का जुर्माना लगाया है।


सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ शासन को भी जानकारी दे दी गई है। अगर कोई भी योजना के तहत अनुबंधित अस्पताल इस तरह की गड़बड़ी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed