{"_id":"5ef358aeaf25760b94702a65","slug":"prayagraj-news-truck-collided-with-trailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
Wed, 24 Jun 2020 09:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरांव थाना क्षेत्र के महरूपुर हाईवे पर बुधवार को अनियंत्रित ट्रक खडे़ ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार चालक का बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टेयरिंग में फंसे चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शाहजहांबाद के मोहम्मदी खीरी गांव निवासी चालक राजेश कुमार डेटाल साबुन ट्रक में लादकर कटना जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह उतरांव के महरूपुर हाईवे पर पहुंचा अनियंत्रित ट्रक पहले से खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में सवार चालक के 14 वर्षीय बेटे संगम को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। आंखों के सामने ही पिता की मौत से बेटा वह रो-रोकर बदहवाश हो गया। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था। मृतक के पांच बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन