{"_id":"5ef0f0608ebc3e42e463a155","slug":"prayagraj-news-the-merchant-jumped-into-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने यमुना में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने यमुना में कूदकर दी जान
Tue, 23 Jun 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज में नए पुल से यमुना में कूदकर व्यापारी नेता धर्मेंद्र कुमार केसरवानी ने जान दे दी। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय ठप होने से माली हालत खराब हो गई थी, जिससे वह परेशान थे। वह गल्ले के व्यापारी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के कटघर निवासी धर्मेंद्र केसरवानी (51) पुत्र लालजी केसरवानी गल्ले का व्यवसाय करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र, दो पुत्रियां एवं पत्नी संगीता हैं। लॉकडाउन के दौरान काफी दिनों तक व्यवसाय ठप हो गया। परिणामस्वरूप उनकी माली हालत खराब हो गई और वह तनाव में रहने लगे। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब वह बिना बताए घर से निकले और नए पुल पर जा पहुंचा।
विज्ञापन
पहले वह काफी देर तक पुल पर ही टहलते रहे और फिर नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो नदी में मौजूद नाविकों ने उन्हें बाहर निकाला। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और उसे एसआरएन अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुल पर मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई तो वह भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। कीडगंज पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
लगातार चौथे दिन खुदकुशी की घटना
बता दें कि सोमवार को लगातार चौथे दिन खुदकुशी की छठवीं वारदात सामने आई। इससे पहले तीन दिन के भीतर पांच लोग जान दे चुके हैं। 21 जून को कटरा में फूल बेचने वाले ने जान दे दी थी। जबकि 20 जून को सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट एकाउंटेंट व लालगोपालगंज में नगर पंचायत सफाईकर्मी ने फांसी लगा ली थी। इससे पहले 19 जून को राजरूपपुर में महिला व शाहगंज में होटल कर्मचारी ने फंदे पर झूलकर जीवन लीला खत्म कर ली थी।