फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: supervisor was beaten as a hostage

पीडीए सुपरवाइजर को बंधक बनाया, मारपीट की

Sun, 14 Jun 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: supervisor was beaten as a hostage
अपराध - फोटो : अमर उजाला

धूमनगंज के सुलेम सराय में नोटिस तामीला कराने गए पीडीए के सुपरवाइजर ज्वाला सिंह को बंधक बना लिया गया। नोटिस पाकर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। धमकाया गया कि अगर दोबारा आए तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में सुलेमसराय के रहने वाले सोनू साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सुपरवाइजर ज्वाला सिंह 12 जून को सुलेमसराय पहुंचे थे। उन्होंने जब वहां पर लोगों के बारे में पता करना शुरू किया तो कुछ लोग इकट्ठे हो गए। सोनू साहू ने नोटिस उनके हाथ से लेकर फाड़ दिया। जब ज्वाला सिंह ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वह काफी लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


उन्हें एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया गया। बंधक बनाकर उनके साथ फिर मारपीट की गई, धमकाया गया। किसी तरह वहां से निकलकर ज्वाला सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि आरोपी मकान बनवा रहा था, किसी ने शिकायत की थी। उसी की नोटिस लेकर ज्वाला सिंह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed