फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: summer school in IIIT

ट्रिपलआईटी में व्यवहार वित्त पर समर स्कूल

Mon, 15 Jun 2020 11:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: summer school in IIIT
iiit allahabad

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को व्यवहार वित्त (एसएसबीएफ) पर समर स्कूल की ऑनलाइन शुरुआत हुई। संस्थान के प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित समर स्कूल में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से लगभग170 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अपने देश एवं विदेशों के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। तीसरे समर स्कूल का शुभारंभ ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने किया। उन्होंने व्यवहारिक वित्त पर आयोजित समर स्कूल के बारे में बताया, उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने समर स्कूल के मुख्य समन्वयक डॉ. रंजीत सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


प्रबंधन अध्ययन विभाग की प्रमुख डॉ. विजयश्री तिवारी ने प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ समर स्कूल के मुख्य मुद्दों पर ध्यान खींचा। समर स्कूल में असम विवि के प्रो. अमलेश भोवाल ने उद्घाटन भाषण दिया। धन्यवाद डॉ. शशिकांत राय ने किया। समर स्कूल में डॉ रणजीत सिंह की व्यवहार वित्त पर लिखी गई और अप्रेंटिस हॉल द्वारा प्रकाशित पुस्तक प्रतिभागियों को वितरित की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed