फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: repair work of shasrti bridge started

बेयरिंग टूटने से खिसके शास्त्री सेतु के पिलर को सीधा करने का काम आरंभ

Sat, 27 Jun 2020 10:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: repair work of shasrti bridge started
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गंगा पर बने शास्त्री पुल में दरार आने के बाद मरम्मत के लिए विशेषज्ञों का दल शनिवार को पहुंच गया। इसके साथ ही बेयरिंग बदलने और धंसे हुए पिलर को हाइड्रोलिक सिस्टम से उठाने का काम शुरू हो गया। इस पुल की मरम्मत में दो दिन का समय लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


तब तक प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर इस पुल के जरिए भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। एक लेन से दो पहिया वाहनों के आवागमन की छूट दी गई है। रखरखाव में बरती गई लापरवाही की वजह से शास्त्री ब्रिज के 41 नंबर पिलर की बेयरिंग खिसकने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


संयोग था कि रात को किसी समय बेयरिंग खिसकने से पुल में दरार आने की जानकारी समय रहते पीडब्यूडी के अभियंताओं को मिल गई और यातायात रोक दिया गया, वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 की ओर से शनिवार को पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news: repair work of shasrti bridge started
prayagraj news - फोटो : prayagraj
टूटी बेयरिंग को बदलने के साथ ही खिसके हुए स्लैब को सही करने की दिन भर मशक्कत की जाती रही। पुल पर भारी वाहनों का आावगमन बंद होने और एक से दो पहिया वाहनों के चलने की वजह से दिन भर जाम लगता रहा। फिलहाल भारी वाहनों को फाफामऊ से चंद्रशेखर आजाद सेतु होते हुए वाराणसी के लिए चलाया जा रहा है।

अभियंताओं के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को ही भारी वाहनों के दबाव की वजह से पुल केदक्षिणी लेन के 41 वें पिलर की बेयरिंग टिल्ट हो गई। इससे पुल एक इंच से अधिक मोटी दरार पड़ गई। कहा जा रहा है कि रखरखाव में बरती गई लापरवाही की वजह से पुल का पिलर खिसक कर धंस गया।

बेयरिंग महीनों पहले से कटती रही, लेकिन पुल की निगरानी के लिए लगाए गए कर्मचारियों और अभियंताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। अगर नियमित रूप से पुल की निगरानी हो रही होती तो पिलर खिसकने से पहले बेयरिंग में खराबी आने की जानकारी मिल सकती थी।

 
पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। बेयरिंग बदल ली गई है। लेकिन, अभी मरम्मत का काम पूरा होने में दो दिन लग सकते हैं। तब तक भारी वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। अजय गोयल, अधिशासी अभियंता-पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3।

पुल केरखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप
शास्त्री सेतु की बेयरिंग टूटने और पिलर खिसकने के लिए उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक यूनियन ने अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को हुई बैठक में यूनियन के महामंत्री रामसागर ने आरोप लगाया कि पुल के रखरखाव के बजट का दुरुपयोग करने के साथ ही निगरानी के लिए लगाए जाने वाले कर्मियों को भी महीनों पहले हटा दिया गया था।

विभागीय लापरवाही की वजह से सेतु के एक स्लैब में गड़बड़ी पैदा हुई है। उन्होंने बेयरिंग टूटने और स्लैब खिसकने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस मौके पर अवधेश यादव, अनु सिंह, राम किशोर, मुस्तकीम अहमद, भोला निषाद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed