फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: railways will provide work to migrant laborers

नरेगा के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को काम देने की रेलवे तैयार कर रहा सूची

Mon, 15 Jun 2020 11:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: railways will provide work to migrant laborers
मनरेगा - फोटो : amar ujala

प्रवासी मजदूरों को मनरेगा केेेेेे माध्यम से कार्य देने के लिए रेलवे ने सूची बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे ने विभिन्न परियोजनाओं में संविदा कार्य के लिए उपलब्ध मानव दिवस के आधार पर सूची तैयार कर रहा है। एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने रेलवे परियोजनाओं में प्रवासी मजदूरों के उपयोग करने की संभावना पता लगाने के लिए जोन के तीन मंडल और  निर्माण संगठन पर जोर दिया है।

विज्ञापन


इससे न केवल मजदूरों को काम का अवसर मिलेगा, बल्कि इन महत्वपूर्ण संरचनात्मक कार्य के निष्पादन में तीव्रता आएगी। इस बीच रेलवे बोर्ड ने देश के 116 जिलों की सूची और प्रत्येक जिले में लौटने वाले प्रवासियों की संख्या को सभी जोनल रेलवे को भेजा है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड ने प्रत्येक जिले में रेलवे परियोजनाओं की पहचान करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ताकि वहां प्रवासी मजदूरों की सेवाओं का उपयोग संविदा कार्य में या मनरेगा योजना के माध्यम से किया जा सके। रेलवे के फील्ड स्तार के अफसरों को स्थानीय प्रशासन के अफसरों और ग्राम पंचायतों के संपर्क में रहने को भी कहा गया है। साथ ही जिलेवार रेलवे परियोजनाओं में संविदा कार्य उपलब्ध मानव दिवस की गणना करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed