{"_id":"5eee54a72ea9e658fe7a49b9","slug":"prayagraj-news-policeman-geep-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-पत्थर फेंक दरोगा की जीप की गई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-पत्थर फेंक दरोगा की जीप की गई क्षतिग्रस्त
Sun, 21 Jun 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने तोड़ी पुलिस की जीप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार वही हुआ जो अंदेशा था। शुक्रवार रात में गिट्टी लदे ट्रकों को रोज की तरह शहर जाने के लिए पुलिस ने ट्रक चालकों को मेजारोड की तरफ मोड़ दिया। जिससे कुछ ट्रक मालिकों ने इसका विरोध किया तो बवाल हो गया। आरोप है कि ट्रक मालिकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर कोंहड़ार चौकी इंचार्ज पहुंचे तो ईंट-पत्थर फेंककर उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मेजा के भटौती पहाड़ी स्थित क्रसर प्लांटों से गिट्टी लेकर निकल रहे ट्रकों को कोंहड़ार से पुलिस वापस मेजारोड भेज दे रही है। पुलिस का कहना है कि कोंहड़ार की तरफ से ट्रकों का निकलना ठीक नहीं है सो मेजारोड से होकर ट्रक चालक निकलें। यह सिलसिला करीब तीन महीने से चल रहा था।
विज्ञापन
इसको लेकर कई दफे ट्रक चालकों और पुलिस से झड़प भी हुई लेकिन नतीजा सीफर रहा। हालाकि इस बीच एसडीएम रेनू सिंह ने सीओ और एसओ को पत्र लिखकर भेजा कि कोंहड़ार की तरफ से ट्रकों को निकलने दें। लेकिन एक नहीं सुनी गई। चौकी इंचार्ज कुमार शंकरम ने बताया कि शुक्रवार रात में कोंहड़ार से ट्रकों को मेजारोड की तरफ मोड़ा जा रहा था तभी धरवारा का वीरू सिंह आया और पुलिस से विवाद कर लिया।
इस बीच सिपाही अनुराग यादव की पिटाई की गई। चौकी के सिपाही विपिन वर्मा पर जान से मारने के नियत से फायरिंग भी की गई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर मौके पर चौकी इंचार्ज पहुंचे तो आरोप है कि उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पुलिस ने धरवारा के वीरू सिंह, विपिन सिंह, धीरज सिंह, शारदा सिंह, रजत सिंह, आशीष सिंह, सुशील सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आईपीसी की दफा 147, 148, 149, 186, 188, 269, 323, 504, 506, 307, 332, 352, 353, 427 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीरू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवादित रही मेजा थाने की कोंहड़ार पुलिस चौकी
यह नई घटना नहीं है। कोंहड़ार पुलिस चौकी सदैव विवादित रही है। इसके पहले भी कोंहड़ार पुलिस पर कई दफे हमले हो चुके हैं। आखिर क्यों कोंहड़ार पुलिस आए दिन विवाद के घेरे में आ जाती है। पिछली बार भी जो विवाद हुआ था उसमें भी कई सिपाही घायल हो गए थे। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।