फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Phaphamau bridge will be closed for 15 days from September 9, it is being closed for repair

Prayagraj News : नौ सितंबर से 15 दिनों के लिए बंद हो जाएगा फाफामऊ पुल, मरम्मत के लिए किया जा रहा है बंद

Sat, 30 Aug 2025 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 05:52 PM IST
सार

लखनऊ से प्रयागराज के लिए गंगा नदी पर स्थित फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद पुल पर यातायात नौ सितम्बर से 15 दिनों के लिए बंद हो जाएगा। यह पुल मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। ऐसे में विकल्प के तौर पर यातायात के लिए सहसों मार्ग उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
Prayagraj News: Phaphamau bridge will be closed for 15 days from September 9, it is being closed for repair
फाफामऊ ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ से प्रयागराज के लिए गंगा नदी पर स्थित फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद पुल पर यातायात नौ सितम्बर से 15 दिनों के लिए बंद हो जाएगा। यह पुल मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। ऐसे में विकल्प के तौर पर यातायात के लिए सहसों मार्ग उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


फाफामऊ पर बने इस पुल में सात एक्सपेंशन ज्वाइंट को ठीक किया जाना है। यह कार्य हर तीन से चार वर्षों में होता है। पुल पर यातायात बंद करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया था। पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत के लिए 20 से 25 दिनों का समय मांगा था मगर यातायात के दबाव को देखते हुए 15 दिनों के भीतर मरम्मत का कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले इस सेतु की मरम्मत का काम 2022 में हुआ था। ऐसे में तीन साल के अंदर एक बार पुन: सेतु की मरम्मत होनी है। अब सहसों मार्ग को विकल्प के तौर पर उपयोग में लाया जा सकता है लेकिन इसकी वजह से लोगों को अधिक दूरी व लम्बे समय का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पीपा पुल की व्यवस्था भी नहीं

2022 में जब इस पुल को मरम्मत के लिए बंद किया गया था, तब दो पहिया वाहनों के लिए पुल खुला था। इसके अलावा चार पहिया छोटे वाहनों के लिए गंगा नदी पर पीपी पुल को विकल्प के तौर दिया गया था। बाकी ट्रक व बस के लिए सहसों मार्ग उपलब्ध कराया गया था। इन सबके बावजूद भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। क्योंकि फाफामऊ पुल रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। वहीं इस बार सिर्फ सहसों मार्ग यातायात के लिए रखा गया है।

 

15 दिनों के लिए पुल पर यातायात बंद किया जाएगा ताकि इसका मरम्मतीकरण कार्य हो सके। हर तीन से चार साल में पुल को मरम्मत के लिए बंद करना पड़ता है। - आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed