{"_id":"5ecc1ae89b722471644a50fc","slug":"prayagraj-news-operation-hospital-seal-of-private-hospital-five-people-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्राइवेट हॉस्पिटल का ऑपरेशन थिएटर सील, पांच लोग क्वारंटीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्राइवेट हॉस्पिटल का ऑपरेशन थिएटर सील, पांच लोग क्वारंटीन
Tue, 26 May 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव युवती का ऑपरेशन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी कर ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज कराने के साथ ही सील कर दिया गया है।
इसके साथ ही युवती के ऑपरेशन में शामिल पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल के संचालक ने कहा कि युवती का ऑपरेशन करना जरूरी था। उसमें लक्षण नहीं नजर आ रहे थे। एहतियातन उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस ऑपरेशन थिएटर में महिला का ऑपरेशन हुआ उसे सैनिटाइज कराया गया और उसे सील कर दिया गया। उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने कहा कि अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है और वहां टीम भेजकर जरूरी कार्रवाई कराई गई है।

बिना अनुमति कोरोना जांच करने वाला कोर डायग्नोस्टिक सेंटर सील
सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में प्रसव कराने वाली कमलानगर की युवती में कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट देने वाला कोर डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड सेंटर सोमवार को सील कर दिया गया। सील करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. तीरथ लाल की अगुवाई में एक टीम गई थी। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि कोर डायग्नोस्टिक सेंटर बिना अनुमति के कोरोना की जांच कर रहा था। उसको नोटिस जारी कर सील कर दिया गया है। उससे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन