{"_id":"5ef0cef98ebc3e42fa48d9e6","slug":"prayagraj-news-no-appointment-even-after-8-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएल 2017 के रिजल्ट के आठ महीने बाद भी चयनितों को नियुक्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएल 2017 के रिजल्ट के आठ महीने बाद भी चयनितों को नियुक्ति नहीं
Mon, 22 Jun 2020 09:14 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2017 के परिणाम जारी होने के आठ महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी चयनितों को नियुक्ति नहीं मिली है। आयोग की ओर से 15 नवंबर 2019 को लंबे इंतजार के बाद जारी किया गया था। परिणाम जारी होने के लगभग आठ महीने बाद भी चयनित नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
सीजीएल 2017 में आयकर विभाग के लिए 261 निरीक्षकों और 1721 कर सहायकों का चयन किया गया था। रिजल्ट के आठ महीने बीत गए हैं, चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक जोन आवंटित किए जाने का इंतजार है। नियुक्ति के पाने के लिए परेशान अभ्यर्थियों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर नियुक्ति को लेकर अभियान चलाया है। इन अभ्यर्थियों की ओर से 30 हजार से अधिक ट्वीट किए गए।सीजीएल 2017 में चयनित अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर अपनी पीड़ा में लिखा है कि पहले प्रश्नपत्र आउट होने और कोर्ट के चक्कर के बाद अब चयन होने के पर नियुक्ति के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या इंतजार हमारी नियति बन गई है। दूसरे अभ्यर्थियों का कहना है कि 2017 की परीक्षा का रिजल्ट 2019 के अंत में जारी किया गया, अब 2020 भी आधा बीतने को है परंतु नियुक्ति का पता नहीं है। नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ दूसरे विभागों में नियुक्ति पूरी कर ली गई परंतु आयकर विभाग में यह कार्य बहुत धीमे चल रहा है।