{"_id":"5efa1dd132124d5e94062f08","slug":"prayagraj-news-ngbu-online-exam-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीबीयू में ऑनलाइन परीक्षा आज से हुई शुरू, 16 जुलाई तक चलेगी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीबीयू में ऑनलाइन परीक्षा आज से हुई शुरू, 16 जुलाई तक चलेगी परीक्षा
Mon, 29 Jun 2020 10:28 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
online exam
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षाएं 16 जुलाई तक चार पालियों में आयोजित की गई हैं। यह परीक्षा अंतिम वर्ष एवं सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के वक्त छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के लिहाज से एनजीबीयू प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का पहला डीम्ड विश्वविद्यालय होगा।
विज्ञापन
डॉ. तिवारी के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा (एमसीक्यू) मल्टिपल च्वॉयस बेस्ड क्यूश्चन्स पर आधारित है। मूल्यांकन भी इसी पैटर्न पर किया जाएगा। नकल रोकने के लिए छात्र-छात्राओं पर तकनीकी सहायक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए नजर रखी जाएगी। इसके लिए एक दल का गठन किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम 30 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। 29 जून को विभिन्न विषयों की कुल 18 प्रश्न पत्रों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं ने फीडबैक में ऑनलाइन परीक्षा को कोविड-19 के दौरान सर्वाधिक सुरक्षित और सही बताया है। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान शुरूआती घंटे में कई परीक्षार्थियों को सर्वर स्लो होने के कारण समस्या आई जिसे बाद में ठीक कर लिया गया। पहले दिन ऑनलाइन परीक्षा में 98 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन