फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: missing young man's body

चार दिन से गायब मजदूर की मिली लाश

Mon, 29 Jun 2020 10:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: missing young man's body
यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार रात घर से निकले राजापुर गांव निवासी एक मजदूर की लाश कनेवरा गांव में पाई गई। गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों को लाश मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम हेतु शहर भेज दिया। क्षेत्र के राजापुर खपर कुचवा गांव निवासी मनोज कुमार बिंद पुत्र जोखुरामदीन मजदूरी करता था।

विज्ञापन


बीते 26 जून की रात लगभग 10 बजे पत्नी पुष्पा देवी को एक बेटी पैदा होने पर मनोज घर से सामान खरीदने निकला। और सुबह तक घर नही लौटा। जिसपर उसके भाई धर्मेंद्र व नागेंद्र तलाश करने में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नही चलने पर सोमवार को थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। तभी डायल 112 पर कनेवरा गांव में एक युवक की लाश मिलने सूचना मिली।
विज्ञापन


जिसपर पुलिस व परिजन व ग्राम प्रधान रजापुर श्याम बिहारी मौर्या मौके पर पहुंचे। कनेवरा गांव स्थित एक खेत में मनोज कुमार बिंद (35) मृत दशा में मिला। पति की लाश मिलने की सूचना पर पत्नी पुष्पा अपनी नवजात बेटी को गोद में लेकर रोते बिलखते पहुंच गई। पत्नी के करुण रुदन से मौजूद लोगों की आंख भर आई। मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे अमित, अंकित व एक नवजात बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed