फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: lunar eclipse on gurupurnima

गुरु पर्व पर आज धनु राशि में चंद्रग्रहण का संयोग

Sat, 04 Jul 2020 10:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: lunar eclipse on gurupurnima
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala

गुरु पूर्णिमा पर रविवार को चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग है। ऐसे में इस बार गुरु पर्व ग्रहण काल में आरंभ होगा। वर्ष का यह तीसरा चंद्रग्रहण उपछाया ग्रहण के रूप में लग रहा है। ऐसे में इसमें सूतक नहीं लगेगा और मंदिरों केकपाट बंद नहीं होंगे। चंद्रग्रहण रविवार की सुबह 8:37 बजे आरंभ होगा। 9:59 बजे मध्य और 11:22 बजे मोक्ष होगा। इस बार दो घंटा 43 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार रविवार को चंद्रग्रहण दिन में लग रहा है। ऐसे में इसे देखा नहीं जा सकेगा और इसकी ग्रहण काल के रूप में मान्यता भी नहीं होगी। उपछाया ग्रहण होने की वजह से सूतक भी नहीं लगेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण के बाद स्नान-दान फलदायी रहेगा।चंद्र ग्रहण पर किया गया दान श्रेष्ठ फलदायी होता है। इस दिन संगम स्नान करने के बाद जरूरत मंदों को दान देने से ग्रहण की अशुभता दूर होती है।
विज्ञापन


धन, वस्त्र के अलावा पीतल और तांबे से बने बर्तनों का दान शुभदायी होगा। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है। इसलिए धनु राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चंद्रमा की अशुभता से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।  ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें। इस दौरान भोजन करने से भी बचें। ग्रहण का में क्रोध करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed