फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: demand to sack state government

सपा का प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Jul 2020 11:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: demand to sack state government
samajwadi party - फोटो : amar ujala

कानपुर में मुठभेड के दौरान आठ पुलिस कर्मियों की मौत तथा नवाबगंज में चार लोगों की हत्या के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग का राष्ट्रपति को संबोधित भी ज्ञापन भी सौंपा। पार्टी के नेता हंडिया के शहीद सब इंस्पेक्टर नेबूलाल की अंत्योष्टि में भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता विकास भवन से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर के सामने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार में अपराध बढ़ने और अपराधियों के बेखौफ होने का आरोप लगा। रवींद्र यादव का कहना था कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। उन्होंने तीन सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपते हुए कानपुर की घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की। पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, महबूब उस्मानी ने कहा कि भाजपा का अपराध मुक्त नारा फेल हो गया है। ज्ञापन सौपने वालों मेें महावीर यादव, डॉ.सरताज, नसीरुद्दीन राइन, कमला यादव, दान बहादुर मधुर, सै.मो. अस्करी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कानपुर की घटना में शहीद सब इंस्पेक्टर नेबूलाल बिंद के अंतिम संस्कार में भी एमएलसी बासुदेव यादव, रामवृक्ष यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह, राम मिलन यादव, दूधनाथ पटेल, डॉ.मानसिंह यादव, दूध नाथ पटेल, अंसार अहमद, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी सहित कई सपा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने घटना पर शोक जताया। नेताओं ने नवाबगंज में चार लोगों की हत्या पर दुख जताया तथा प्रदेश की आदित्यनाथ योगी सरकार को हर स्तर पर फेल बताया। समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अरविंद सरोज, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अजीत विधायक, अवनीश यादव, सत्य प्रकाश, विजयकांत यादव, विपिन, भूदेव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed