फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: debt recovery challenge in front of government committees

सहकारी समितियों के सामने कर्ज वसूली की चुनौती

Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधन और सहकारी समितियों के सामने केकेसी के तहत लिए गए कर्ज की वसूली की चुनौती खड़ी हो गई है। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमरनाथ मौर्य की अगुवाई में बुधवार को हुई बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। शाखा प्रबंधकों के लिए वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर जून में ही इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


सहकारिता के ज्वाइंट रजिस्टार एसपी त्रिपाठी ने कर्ज चुकता करने के लिए शुरू एक मुश्त समाधान योजना की भी जानकारी दी। इसके तहत निर्धारित अवधि में कर्ज चुकता कर किसान ब्याज में छूट का लाभ उठा सकते हैं। ज्वाइंट रजिस्टार ने जिला के कोऑपरेटिव बैंकों के उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक में मर्जर की बात भी बताई। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू है। बैठक में जीएम एके सिंह, सहायक आयुक्त प्रमोद वी.आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
चुनाव की तैयारी, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से साधा संपर्क
प्रयागराज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कालिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और उन्हें प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने देव बोस से भी वार्ता की और पार्टी की गतिविधियाें की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव ने डीए आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की नाराजगी का मुद्दा उठाया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने का निर्देश दिया। अखिलेश यादव के निर्देश के क्रम में देव बोस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सै.मो.अस्करी, मो.शारिक, पियूष श्रीवास्तव, रोहित यादव, सै.आबिद अली, पंकज पांडेय, शिव यादव, रुपनाथ यादव, औन जैदी आदि माज्ञैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed