फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news:counseling preparation in a week

एक हफ्ते में काउंसलिंग शुरू कराने की तैयारियां

Sun, 14 Jun 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news:counseling preparation in a week
teacher - फोटो : amar ujala

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली खबर है। चयनितों की नियुक्ति प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसके तहत उच्च शिक्षा निदेशालय तीन से चार दिनों में चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर सकता है। 

विज्ञापन


हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 287 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 166 एवं राजनीति विज्ञान के 121 पद हैं। हालांकि काउंसलिंग शुरू कराने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने 20 दिन पहले ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं थीं और एनआईसी से स्लॉट भी मांग लिया था।
विज्ञापन


निदेशालय की योजना थी कि 15 जून तक चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाए, लेकिन इस बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के कुछ नए नियमों के कारण उच्च शिक्षा निदेशालय को तमाम दूसरी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ीं और इसी वजह से काउंसलिंग शुरू कराने में देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ऑनलाइन काउंसलिंग की सूचना देने से लेकर नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया पूरी होते तक निदेशालय मोबाइल फोन पर मैसेज के माध्यम से ही अभ्यर्थियों से संपर्क करता है। ऐसे में निदेशालय को ट्राई से संबंधित कुछ नई औपचारिकताएं पूरी करने में वक्त लग गया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। अगले तीन से चार दिनों में चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। 


गौरतलब है कि विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। 31 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि दो विषयों हिंदी एवं राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग एवं नियुक्ति का इंतजार है। इसके अलावा दो अन्य विषयों समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र के रिजल्ट विवाद के कारण अटके हुए हैं। इन विषयों से संबंधित मामले न्यायालय में लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed