फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: corona 8 newly infected, after 104 days the number of active patients crosses 50

prayagraj news: कोरोना 8 नए संक्रमित, 104 दिन बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 50 के पार

Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: corona 8 newly infected, after 104 days the number of active patients crosses 50
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
कोरोना संक्रमण बीते तीन दिनों से चढ़ते क्रम में है। 72 घंटे के अंतराल में मंगलवार को एक बार फिर 8 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यही नहीं 104 दिन बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया। इससे पहले नौ मार्च को 53 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। नए संक्रमितों के साथ सक्रिय मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करेंगे तो संक्रमण प्रसार का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन



कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी। जनवरी में संक्रमण दर न रफ्तार ने पकड़ी। राहत रही कि संक्रमण की दर तो बढ़ी पर गंभीर नहीं हो पाई। फरवरी के बाद से ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी।
विज्ञापन


अफसरों का दावा है कि इसका बड़ा कारण कोरोना टीकाकरण रहा। इसी साल 9 मार्च को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 53 रही। उसके बाद सक्रिय मरीजों का ही नहीं नए संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम होता गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अप्रैल के आखिरी सप्ताह में यह आंकड़ा कई दिन शून्य तक भी आया। हालांकि मई में नए कोरोना संक्रमित मिलने लगे, लेकिन स्थिति लगभग सामान्य ही रही। जून में नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव बना रहा। इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी।

नौ मार्च बाद मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 तक पहुंच गया। इस दौरान जांच में लगी टीमों ने कोविड जांच के लिए 1726 लोगों के नमूने लिए। इसमें 8 नए संक्रमित मिले। हालांकि इस दौरान तीन लोगों ने कोरोना को मात देते हुए अपना होम आइसोलेशन पूरा किया।

 
सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक कोरोना से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है। बढ़ता संक्रमण चिंता बढ़ाने वाला है। गैर प्रदेशों से आ रहे लोग प्रसार का कारण बन रहे हैं। बाहर से आने वाले कोविड जांच कराएं, तीन से पांच दिन आइसोलेट रहें तो प्रसार पर अंकुश लग सकता है।


उन्होंने कहाकि लोगों को समझना होगा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ संक्रमण की दर कम हुई है। ऐेसे  में जरूरी है कि लोग कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।  सीएमओ ने लोगों से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में उचित दूरी के नियम का पालन करने और अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed