{"_id":"690dda553fce75584e06e41b","slug":"prayagraj-news-complaint-of-ragging-in-pant-institute-hostel-accused-expelled-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : पंत संस्थान के छात्रावास में रैगिंग की शिकायत, आरोपी को किया गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : पंत संस्थान के छात्रावास में रैगिंग की शिकायत, आरोपी को किया गया बाहर
Fri, 07 Nov 2025 05:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:09 PM IST
सार
गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी छात्र को छात्रावास से निकाल दिया गया है। साथ में शिकायत करने वाले छात्र की सुरक्षा में एक गार्ड की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
रैगिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी छात्र को छात्रावास से निकाल दिया गया है। साथ में शिकायत करने वाले छात्र की सुरक्षा में एक गार्ड की तैनाती की गई है। शिकायतकर्ता एवं आरोपी दोनों शोध छात्र हैं और एक ही कमरे में रहते थे लेकिन उनके बीच अक्सर विवाद होने की बात कही जा रही है। मंगलवार की रात में शिकायतकर्ता पहुंचा तो उसका कमरा बंद मिला। इसे लेकर दोनों छात्रों के बीच विवाद शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी शिकायत कार्यवाहक निदेशक प्रो. अर्चना सिंह, एंटी रैगिंग सेल के साथ पुलिस से भी की। इसके बाद हरकत में आए संस्थान प्रशासन ने जांच शुरू की। आरोपी छात्र को छात्रावास से निकाल दिया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी छात्र का पक्ष भी सुना गया। पूरी रिपोर्ट यूजीसी और एंटी रैगिंग सेल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
दोनों शोध छात्र हैं। उनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और दो दिन पहले मारपीट हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी छात्र को छात्रावास से निकाल दिया गया है। पीड़ित छात्र को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पूरी रिपोर्ट एंटी रैगिंग सेल और यूजीसी को भेज दी गई है। अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. अर्चना सिंह, कार्यवाहक निदेशक
विज्ञापन