{"_id":"5efa1fde7251c46cf010c02f","slug":"prayagraj-news-boy-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में जख्मी दूसरे युवक की भी हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में जख्मी दूसरे युवक की भी हुई मौत
Mon, 29 Jun 2020 10:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के दुर्वासा मार्ग पर तिलक इंटर कॉलेज के पास रविवार की शाम दो बाइकों की हुई भिड़ंत में जख्मी दूसरे युवक की भी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत रविवार को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। सरायइनायत थाना क्षेत्र के उत्तरी कोटवा गांव निवासी हवलदार यादव (20) पुत्र छोटेलाल यादव कल शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे गांव के छोटू (24) पुत्र साधु यादव के साथ बाइक से किसी काम से हनुमानगंज जा रहा था।
विज्ञापन
हवलदार लॉक डाउन से पहले मुंबई से लौटा था। दोनों युवक घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर हनुमानगंज दुर्वासा मार्ग पर कोटवा गांव के तिलक इंटर कालेज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हवलदार व छोटू के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार मनीष यादव (17) पुत्र अशोक कुमार यादव तथा हिमांशु यादव (18) पुत्र दिलीप कुमार यादव निवासी बरईपुर गांव भी जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हवलदार की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। इसी बीच हादसे में जख्मी दूसरे युवक हिमांशु यादव उर्फ राहुल पुत्र दिलीप कुमार यादव निवासी बरईपुर की सोमवार की सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला समेत सात जख्मी
सरायइनायत थाना क्षेत्र के पट्टी- बैरीशाल गांव में सोमवार की दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान महिला समेत कई जख्मी हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शीतला प्रसाद यादव निवासी पट्टी-बैरीशाल गांव का पड़ोसी अमृत लाल यादव से काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है।
इसी को लेकर आज दोपहर में दोबारा विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे के साथ हमलावर हो गए इस दौरान एक पक्ष से शीतला प्रसाद यादव, संदीप यादव व विद्यावती देवी तथा दूसरे पक्ष से सुनील कुमार, अनिल कुमार, विजय व संजय जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।