फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Beedi and tobacco filled warehouse sealed in GST theft

Prayagraj News: जीएसटी चोरी में करोड़ों रुपये की बीड़ी और तंबाकू से भरा गोदाम सील

Fri, 21 Aug 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Beedi and tobacco filled warehouse sealed in GST theft
prayagraj news - फोटो : sociol media
केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय प्रयागराज की निवारक शाखा की ओर से एक बड़ी बीड़ी निर्माता कंपनी की टैक्स चोरी पकड़ी है। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान तकरीबन छह करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई। गोदाम में तकरीबन नौ हजार तेंदू पत्ता से भरी बोरियां एवं 800 तंबाकू भरीं बोरिया रखी हुई थीं। फिलहाल टीम ने गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन


सीजीएसटी के अफसरों को खबर मिली थी कि प्रयागराज के करेली और शाहगंज में एक बीड़ी निर्माता कंपनी का गोदाम है। यहां गोदाम को जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं दिखाया गया है। सूचना मिलने के बाद विभाग की तीन  टीमों ने तीनों गोदाम में छापा मारा। इस दौरान करेली में हुई कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम को संबंधित बीड़ी निर्माता कंपनी का अवैध गोदाम मिला।
विज्ञापन


वहां जांच के दौरान तेंदू पत्ता की तकरीबन नौ हजार एवं तंबाकू भरी 800 बोरियां रखी मिली। जीएसटी में गोदाम रजिस्टर्ड न होने पर उसे सील कर दिया गया। विभागीय अफसरों का अनुमान है कि गोदाम में रखी तंबाकू और तेंदू पत्ता की कीमत छह करोड़ रुपये के आसपास है। वहां सारे डाक्यूमेंट भी सीज कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि  28 फीसद स्टेट एवं 28 फीसदी ही सेंट्रल जीएसटी की वजह से तीन करोड़ से ज्यादा की पेनाल्टी संबंधित बीड़ी निर्माता कंपनी पर बन रही है। उधर अफसरों को यह भी जानकारी मिली है कि बीड़ी निर्माता कंपनी के सोरांव, कौशांबी, हनुमान गंज में भी फर्म हैं। इन फर्म का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। ऐसे में संबंधित फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed