फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Allahabad University will prepare a rapid test kit for corona examination

इलाहाबाद विविः तैयार करेगा कोरोना जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट

Sat, 30 May 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Allahabad University will prepare a rapid test kit for corona examination
Covid 19 test kit - फोटो : Social Media
कोविड-19 की जांच के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने रैपिड टेस्ट किट बनाने का काम शुरू किया है। इविवि यह शोध भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बरेली के साथ मिलकर करेगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि टेस्ट किट काफी सस्ती होगी और कुछ ही मिनटों में जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


इविवि और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली ने कोराना-19 की त्वरित जांच के लिए तकनीक एवं किट विकसित करने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों  संस्थानों की प्रयोगशालाओं में कोविड-19 टेस्टिंग किट निर्माण के लिए एक साथ काम होगा। इससे जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि किट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही एक ऐसी किट बनाने में सफलता मिलेगी, जो सुरक्षित रूप से फिर से सामान्य जीवन जीने की राह दिखाएगी।
विज्ञापन


परियोजना के सह अन्वेषक प्रो. केएन उत्तम ने बताया कि दोनों संस्थानों ने मिलकर किट निर्माण के लिए एक साझी परियोजना का प्रस्ताव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार को 30 अप्रैल 2020 को भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने चार मई को यह प्रस्ताव परियोजना की उपयुक्तता, गुणवत्ता, उपयोगिता एवं लागत के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों के पास भेज दिया और परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों को टेस्टिंग किट पर काम शुरू करने को कह दिया। प्रो. उत्तम के अनुसार इस किट का निर्माण ट्रायल स्तर पर किया जा रहा है। यह टेस्टिंग किट अत्यंत सरल, सस्ती एवं पोर्टेबल होगी, जिसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकेगा।


इस किट के जरिए तीन से पांच मिनट के बीच जांच पूरी हो जाएगी और इसका मूल्य 200 से 300 रुपये के बीच होगा। जांच से प्राप्त परिणाम ठीक वैसे ही होंगे, जैसे कि बाजार में उपलब्ध अन्य अमीनो एसिड आधारित जांच किटों के उपयोग से आते हैं और यह जांच काफी खर्चीली एवं अधिक समय लेने वाली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed