फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: A massive fire broke out in a clothes shop in Katra, goods worth lakhs burnt to ashes

Prayagraj News : कटरा में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 11 Aug 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 12:14 PM IST
सार

शहर के कटरा इलाके में नेतराम चौराहे के पास रविवार देर रात एक गारमेंट की दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये के रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Prayagraj News: A massive fire broke out in a clothes shop in Katra, goods worth lakhs burnt to ashes
कटरा में नेतराम चौराहे पर कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के कटरा इलाके में नेतराम चौराहे पर रविवार देर रात एक गारमेंट की दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये के रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा में कचहरी रोड पर प्रेम दीप इंटरप्राइजेज नाम से गारमेंट की दुकान है। रविवार की देर रात दुकान में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से लपटें उठती देख भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने बताया कि मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया गया। कहा कि लाखों रुपये के कपड़े जल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed