फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: 49 transformers of the district affected by floods, power supply disrupted in 250 localities

Prayagraj News : बाढ़ की चपेट में जिले के 49 ट्रांसफाॅर्मर, 250 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति हुई ठप

Wed, 06 Aug 2025 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 03:16 PM IST
सार

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से सोमवार की सुबह जिले में 27 ट्रांसफाॅर्मर और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जबकि इससे पहले 22 ट्रांसफार्मर पहले ही डूबे हुए हैं। इससे करीब 250 मोहल्ले और गांवों के निचले इलाकों में अंधेरा छा गया है।

विज्ञापन
Prayagraj News: 49 transformers of the district affected by floods, power supply disrupted in 250 localities
प्रयागराज के राजापुर इलाके में पानी में डूबा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से सोमवार की सुबह जिले में 27 ट्रांसफाॅर्मर और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जबकि इससे पहले 22 ट्रांसफार्मर पहले ही डूबे हुए हैं। इससे करीब 250 मोहल्ले और गांवों के निचले इलाकों में अंधेरा छा गया है। वहीं, बिजली समस्या से निपटान के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

कब्रिस्तान गली, सुंदरम काॅलोनी, सदियापुर, रसूलाबाद घाट, गंगा दर्शन, ऊंचवागढ़ी कछार, गुल फरोज, नया कछार, ढरहरिया, समुद्र कूप, केडब्ल्यू नाला, सिंगला ओवरब्रिज, शंकरघाट, बेली कब्रिस्तान समेत कई स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर सोमवार को बाढ़ की चपेट में आ गए। इससे तत्काल यहां की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। रसूलाबाद घाट के रहने वाले सुमित रंजन ने बताया कि उनका मकान बाढ़ में डूब गया है। पूरे मोहल्ले के निचले इलाकों के घरों की बिजली काट दी गई है। मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद की गई है।

विज्ञापन

वहीं यमुना बैंक रोड समेत जिले के तीन उपकेंद्र जलमग्न हो गये हैं। गंगापार का गोड़वा उपकेंद्र पहले ही पानी से घिरा था। वहीं, कौड़िहार, झूंसी, हंडिया, श्रृंग्वेरपुर के आठ और गांव में बाढ़ का पानी भरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा यमुनापार का लेड़ियारी उपकेंद्र भी पहले से ही बाढ़ की चपेट में है। यहां करीब आठ हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। सोमवार को आसपास के करीब 10 और गांव पानी से घिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed