फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: 20 seater aircraft to chitrakoot and jhansi

इसी वर्ष प्रयागराज से चित्रकूट और झांसी के लिए शुरू हो जाएगा 20 सीट वाला विमान

Sun, 21 Jun 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: 20 seater aircraft to chitrakoot and jhansi
निजी विमान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रयागराज से झांसी एवं चित्रकूट के लिए 20 सीट वाले छोटे विमान का संचालन इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। उड्डयन मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।  झांसी और चित्रकूट में बनाई जा रही हवाई पट्टी का निर्माण पूरा होते ही 20 सीट वाले छोटे विमान का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अफसरों के साथ चित्रकूट हवाई पट्टी का जायजा भी लिया। बता दें कि चित्रकूट में हवाई पट्टी का निर्माण कार्य की मॉनीटरिंगराज्य सरकार के साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक सुनील यादव भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री के साथ चित्रकूट पहुंचे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री नंदी ने बताया कि हवाई पट्टी विस्तारीकरण में 2500 मीटर रनवे में से 1650 मीटर  पर मिट्टी का कार्य पूण हो चुका है। मिट्टी कार्य के ऊपर जीएसबी लेयर का 1600 मीटर में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके अलावा जीएसबी लेयर के ऊपर डब्ल्यूएमएम लेयर का 1200 मीटर कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोट अथॉरिटी के अफसरों ने एप्रन का 90 फीसदी कार्य पूर्ण होने की बात बताई। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक सुनील यादव ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक प्रयागराज से चित्रकूट और झांसी के बीच 20 सीट वाले विमान चलाने की योजना है। उधर उड्डयन मंत्री ने बताया कि चित्रकूट का एतिहासिक महत्व है। प्रयागराज के अलावा लखनऊ एवं प्रदेश के अन्य मंडल मुख्यालयों को जोड़ने के लिए भी 20 सीट वाले विमान चलाने की योजना है। 
हवाई पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed