{"_id":"61f99388425af9682b715000","slug":"prayagraj-news-114-claimants-took-the-form-on-the-first-day-no-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj news: पहले दिन 114 दावेदार ले गए फार्म, नामांकन कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj news: पहले दिन 114 दावेदार ले गए फार्म, नामांकन कोई नहीं
Wed, 02 Feb 2022 01:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
vidhan sabha election nomination
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। हालांकि 114 दावेदार नामांकन फार्म ले गए। शहर की तीनों विधानसभाओं के लिए ज्यादा उत्साह दिखा।
नामांकन के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। कलक्ट्रेट तथा सदर तहसील परिसर में हर जगह फोर्स तैनात रही। हालांकि पहले दिन नामांकन को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिखा। उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा के लिए 15-15 लोग नामांकन पत्र ले गए। सपा के ज्यादातर प्रत्याशी नामांकन फार्म ले गए।
कल से नामांकन के लिए कतार लगने की उम्मीद
पहले दिन मंगलवार को नामांकन के लिए कोई नहीं आया लेकिन बृहस्पतिवार से इसे लेकर कतार लगने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी तक प्रमुख दलों ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में सभी दलों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। कई प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार से नामांकन की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशियों का नामांकन कल से
सपा ने आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन शेष चार सीटों के लिए असमंजस बना हुआ है। पश्चिमी, दक्षिणी, प्रतापपुर तथा फाफामऊ के लिए पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। हालांकि गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी ने शहर पश्चिमी सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी नेता पल्लवी पटेल का कहना है कि इसे लेकर सपा से उनकी बात हो चुकी है।
हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष ने इस बाबत किसी तरह की जानकारी से इंकार किया है। वहीं आठ सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार से नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है। शहर उत्तरी के संदीप यादव, हंडिया के हाकिम लाल बिंद, बारा के अजय मुन्ना ने बृहस्पतिवार को नामांकन की तैयारी की है।