फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: 100 samples from orphanages, five CHCs and 698 samples from Kalindipuram

Prayagraj News: अनाथालयों से 100, पांच सीएचसी और कालिंदीपुरम से 698 नमूने लिए

Sat, 13 Jun 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: 100 samples from orphanages, five CHCs and 698 samples from Kalindipuram
swab - फोटो : PTI
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया गया। एक दिन में कुल 798 नमूने लिए गए। सबसे अधिक नमूने कोटवा-बनी इलाके से 205 नमूने लिए गए। इसके बाद जसरा और धनुपुर से स्वाब सैंपल लिया गया। 10 अनाथालयों और आश्रय गृहों से भी 100 नमूने लिए गए हैं। इसके लिए शासन की ओर से आदेश आया था। 
विज्ञापन


कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि जिन अनाथालयों और आश्रयगृहों से नमूने लिए गए हैं, उसमें राजकीय बालगृह शिशु एवं बालिका खुल्दाबाद से 10-10, राजकीय महिला शरणालय खुल्लादाबाद से 10, सम्म्रेक्षण गृह से 10, खुला आश्रय गृह नैनी से 10, वृद्धावस्था गृह नैनी से 10, स्वराज भवन चिल्ड्रेन नेशनल स्कूल से 10, सहयोग बालिका गृह सिविल लाइंस से 10, बालगृह बालिका राजरूपपुर से 10, बिन्दा प्रसाद हिंदू महिला बाल आश्रम कटघर से 10 लोगों के नमूने शामिल हैं। इसके अलावा सैदाबाद सीएचसी से 92, जसरा से 146, धनुपुर से 127, मऊआइमा से 100 और कालिंदीपुरम से 28 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से कोविड-19 मरीजों का उपचार

सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का उपचार नि:शुल्क हो ही रहा है लेकिन, अगर कोई आयुष्मान कार्ड होल्डर है तो उसे योजना का लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत कोविड-19 के मरीजों के लिए चार तरह के पैकेज बनाए गए हैं। जनरल वार्ड में भर्ती होने पर 1800 रुपये प्रतिदिन, ओइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने पर 2700 रुपये, आईसीयू मेें भर्ती होने पर 3600 प्रतिदिन और आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त होने पर 4500 रुपये का प्रतिदिन के हिसाब से पैकेज निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के नोडल डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि पैकेट की दर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से तय की गई है। इसे लागू कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इस योजना के तहत जिले में एक भी कोविड-19 के मरीज का उपचार नहीं हो सका है। एसआरएन में आयुष्मान योजना के नोडल इंचार्ज डॉ. मनोज माथुर ने कहा कि अभी कोई ऐसा मरीज नहीं आया है जो आयुष्मान का लाभार्थी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed