फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Naksh team will check Bailey's health services from today

प्रयागराज : नक्श टीम आज से बेली की जांचेगी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

Thu, 25 Aug 2022 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Naksh team will check Bailey's health services from today
बेली में स्वास्थ्य सुविधाएं परखने आज आ रही टीम
विज्ञापन

0 नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की टीम अस्पताल का लेगी जायजा
0 एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिलने पर बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। जिला अस्पताल तेज बहादुर सप्रू (बेली) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जांच के लिए बृहस्पतिवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस (एनक्यूएएस) की टीम पहुंच रही है।
अस्पताल की सीएमएस डॉ. शारदा चौधरी के मुताबिक भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह टीम जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण करती है। वहां पर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल भी होती है। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज देती है। जहां से नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट जारी होता है। इसके जारी होने के बाद अस्पताल की ऑल इंडिया रैंकिंग बढ़ जाती है। साथ ही कई प्रकार की अन्य सुविधाएं भी अस्पताल को मिलने लगती हैं।
विज्ञापन

इससे मरीजों को भी सीधे लाभ होता है। टीम बृहस्पतिवार को बेली अस्पताल पहुंच रही है। यहां टीम तीन दिनों तक रहकर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करेगी। साथ ही प्रत्येक विभाग में डॉक्टरों की उपलब्धता से लेकर इलाज और सुविधाओं की जांच करेंगी। देश के अलग-अलग राज्यों चेन्नई, बैंगलोर और कश्मीर से एक-एक चिकित्सक इसमें शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed