फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Nagar Nigam: Saeed Ahmed will contest the mayor election from BSP, Saeed was elected SP

प्रयागराज नगर निगम : बसपा से सईद अहमद लड़ेंगे मेयर का चुनाव, सईद 2012 में फूलपुर से चुने गए थे सपा विधायक

Sun, 16 Apr 2023 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 11:01 PM IST
सार

तमाम उठापटक के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आखिर मेयर पद के प्रत्याशी का नाम तय कर दिया है। पार्टी ने सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद पर दांव लगाया है। 17 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है, सो सईद अहमद सोमवार को पर्चा भरेंगे।

विज्ञापन
Prayagraj Nagar Nigam: Saeed Ahmed will contest the mayor election from BSP, Saeed was elected SP
Prayagraj News : सईद अहमद, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तमाम उठापटक के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आखिर मेयर पद के प्रत्याशी का नाम तय कर दिया है। पार्टी ने सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद पर दांव लगाया है। 17 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है, सो सईद अहमद सोमवार को पर्चा भरेंगे। बसपा ने पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

हालांकि, यह पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मेयर पद के लिए बसपा किसी मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। इससे पूर्व बसपा ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को टिकट दिया था, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद बसपा ने शाइस्ता का टिकट काट दिया। टिकट के लिए कतार में कुछ ब्राह्मण नेता भी शामिल थे, लेकिन पार्टी की नजर किसी ऐसे मुस्लिम प्रत्याशी पर थी जो मजबूती से चुनाव लड़ सके।

विज्ञापन

सईद अहमद 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर फूलपुर से विधायक चुने गए थे और अब बसपा के टिकट पर मेयर पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष टीएन जैसल ने बताया कि प्रयागराज से बसपा के प्रत्याशी सईद अहमद होंगे। उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। इसके साथ ही पार्षद प्रत्याशियाें की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed