फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Murder of old man sleeping outside the house, police engaged in investigation

प्रयागराज: घर के बाहर सोये वृद्ध की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 20 Jul 2022 12:51 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 12:51 PM IST
सार

कोरांव थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी भागीरथी पाल उर्फ  मुखिया (65) अपने घर में अकेले थे। मंगलवार की रात घर के बाहर बांउड्रीवाल के अंदर सो रहे थे। रात में घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Prayagraj: Murder of old man sleeping outside the house, police engaged in investigation
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

छापर गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर बाउंड्रीवाल के अंदर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जब आसपास के लोगाें को जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर जिले स्तर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन



कोरांव थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी भागीरथी पाल उर्फ  मुखिया (65) अपने घर में अकेले थे। मंगलवार की रात घर के बाहर बांउड्रीवाल के अंदर सो रहे थे। रात में घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। सुबह जब आसपास के लोगों वृद्ध का शव देखा तो घटना की सूचना परिजनों एवं कोरांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोरांव पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन




घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मेजा, पुलिस अधीक्षक यमुनापार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज समेत सर्किल की चारों थानों की फ ोर्स मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड भी प्रशासन द्वारा बुलाई गई। मृतक के दो पुत्र हैं एक गुजरात एवं एक गोवा में रहता है। पिता की हत्या की सूचना मिलते ही दोनों अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में पहले हो चुका है चोरी का प्रयास 
मृतक भागीरथी पाल के दोनों बेटे गेंदालाल व मोहनलाल पाल दूसरे राज्य में रहते हैें और कभी-कभी ही गांव आते हैं। मृतक की पत्नी की आठ साल पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में वे अपने घर में अकेले ही रहते थे। इससे पहले भी घर में एक बार चोरी का प्रयास हो चुका है। ग्रामीणों में चर्चा है कि घर में चोरी करने के इरादे से घुसे लोगों ने ही बुजुर्ग की हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed