फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder: Lover turns out to be the murderer of the woman, had slit her throat with a saw

Prayagraj Murder : प्रेमी निकला महिला का कातिल, आरी से रेता था गला, किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 16 Mar 2025 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

हंडिया के बरौत कस्बे में घर के भीतर 32 वर्षीय राधा यादव की हत्या उसके प्रेमी संदीप कुमार ने की थी। पुलिस का दावा है कि उसने परिवार छोड़कर शादी का दबाव बनाने पर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Prayagraj Murder: Lover turns out to be the murderer of the woman, had slit her throat with a saw
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया के बरौत कस्बे में घर के भीतर 32 वर्षीय राधा यादव की हत्या उसके प्रेमी संदीप कुमार ने की थी। पुलिस का दावा है कि उसने परिवार छोड़कर शादी का दबाव बनाने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर हुए विवाद में कमरे में रखी आरी से उसका गला रेत दिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

डीसीपी गंगानागर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जांच पड़ताल के क्रम में परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई। इस दौरान पिता ने बताया कि घटना वाली रात में 11 बजे कस्बे में ही रहने वाला संदीप बेटी से मिलने आया था। हिरासत में लिए गए संदीप से पूछताछ की गई तो पहले वह यही कहता रहा कि होली खेलने के बाद वह चला गया।

विज्ञापन


बाद में सख्ती से पूछताछ में वारदात अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि कस्बा बरौत में उसकी सब्जी की दुकान है। सब्जी लेने आने के दौरान ही करीब तीन-चार साल पहले मृतका से उसकी दोस्ती हुई। फिर वह उसके घर भी आने-जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलने के बाद हुआ विवाद

14 मार्च की रात 10:30 बजे राधा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया लेकिन वह नहीं गया। रात 11 बजे व्हाट्सअप कॉल कर होली खेलने बुलाया। इसके बाद वह वहां पहुंचा और दोनों ने होली खेली। इसी दौरान वह कहने लगी कि तुम्हारी वजह से उसका परिवार छूट गया है। अब तुम भी अपना परिवार छोड़ो और मेरे साथ रहो। हम दोनों कहीं बाहर चल कर रहेंगे। उसने इंकार किया तो दोनों में बहस होने लगी।

इसी दौरान गुस्से में आकर उसने कमरे मे बेड के पास पड़ी आरी से उसका गला रेत दिया। फिर वहां से निकल भागा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि राधा लगातार उस पर अपना परिवार छोड़ने का दबाव बना रही थी। ब्लैकमेल करके अक्सर रुपये भी मांगा करती थी। इस वजह से वह तंग आ चुका था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से आरी भी बरामद कर ली गई है।

शनिवार सुबह मिला था शव

आठ साल से बरौत स्थित मायके में रहने वाली राधा की शुक्रवार रात घर के भीतर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव शनिवार सुबह कमरे के भीतर फर्श पर पड़ा मिला था। पिता ने हत्या के आरोप में सब्जी व्यवसायी संदीप पर केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed