फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Municipal Corporation- General caste candidate from BJP is almost certain to get ticket

प्रयागराज नगर निगम : भाजपा से सामान्य जाति के प्रत्याशी को टिकट मिलना तकरीबन तय, इन नामों पर हुई चर्चा

Thu, 13 Apr 2023 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 12:00 AM IST
सार

महापौर पद के लिए 10 नामों की सूची भेजा जाएगी। इसी तरह पार्षद पद के लिए तीन-तीन नाम भेजे जाएंगे। काशी प्रांत में भी इस सूची में छंटनी होगी। वहां से महापौर पद के लिए पांच नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। जल्द ही प्रदेश नेतृत्व की मुहर लगने के साथ ही महापौर पद के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj Municipal Corporation- General caste candidate from BJP is almost certain to get ticket
भाजपा का लोगो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी से मेयर का टिकट किसे मिलेगा यह अभी भले ही तय न हो पाया हो लेकिन इतना जरूर है कि पार्टी इस पद के लिए सामान्य जाति के ही किसी नेता का चयन कर सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन ने यहां से सामान्य जाति के प्रत्याशी को ही उम्मीदवार बनाने को कहा है। प्रत्याशी ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ या क्षत्रिय आदि में से कौन होगा उसे लेकर मेयर एवं पार्षद प्रत्याशी का चयन करने के लिए गठित पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य दिन भर मंथन करते रहे।

विज्ञापन

प्रयागराज में मेयर की सीट अनारक्षित होने के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा प्रयागराज से अगड़ी जाति के नेता को ही टिकट दे सकती है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश संगठन ने भी सामान्य बिरादरी के नेता को टिकट दिए जाने के संकेत दिए हैं। इस वजह से पार्टी कार्यालय में बुधवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, काशी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी जो कोर कमेटी में शामिल हैं उनकी मौजूदगी में मेयर पद के संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

अभिलाषा, कीर्तिका और राकेश शुक्ला सहित कई के नामों पर चर्चा


इस दौरान किसी ने निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता को प्रत्याशी बनाने को कहा कि तो किसी ने डा. कीर्तिका अग्रवाल को। बैठक में राकेश शुक्ला के लिए भी कोर कमेटी के कुछ सदस्यों ने पैरवी की। काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. एलएस ओझा के साथ कविता यादव, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, पदुम जायसवाल, डा. सुशील सिन्हा का भी नाम लिया गया।

पार्षद आशीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि के नाम पर भी चर्चा हुई। हालांकि बैठक में किसी एक नाम पर सहमति न बनने की भी बात आई है। वहीं पार्षद पद के लिए भी कुछ वार्ड में प्रत्याशी के चयन पर एकमत राय नहीं बन सकी। उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा के कुछ वार्ड में प्रत्याशी के नाम जरूर तय हुए, हालांकि इन नामों को अंतिम मंजूरी के लिए प्रदेश कार्यालय भेजे जाने की भी बात कही गई।
 

भाजपा में संभावित उम्मीदवारों की सूची तय ,आज काशी प्रांत को भेजे जाएंगे नाम

नामांकन दाखिले के बीच भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए जिताऊ उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की मशक्कत कर रही है। महापौर और पार्षद पदों पर टिकट के लिए मारामारी की वजह से पार्टी पदाधिकारी अभी से संतुलन बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में जिताऊ नामों पर देर शाम तक मंथन किया गया गया। इसमें पार्षद पद के लिए हर वार्ड से तीन-तीन नाम और महापौर पद के लिए 10 नाम बृहस्पतिवार को काशी प्रांत को भेजने का निर्णय लिया गया। महापौर पद पर टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार लगी है।

विज्ञापन

बैठक में दोनों सांसद रहे मौजूद
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। सांसद केशरी देवी पटेल , सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, काशी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष और निकाय चुनाव प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव के अलावा अन्य नेताओं की मौजूदगी में महानगर कार्यालय में कोर कमेटी के सामने टिकटार्थियों के नामों पर चर्चा की गई। महापौर पद के लिए कुल 32 आवेदन आए हैं। जबकि, पार्षद पद के लिए 792 आवेदन पार्टी कार्यालय को प्राप्त हुए हैं।

हर बिरादरी से एक या दो नाम भेजे जाने की चर्चा
फिलहाल पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को महापौर और पार्षद पदों के लिए नाम काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल के पास भेजे जाएंगे। तय किया गया है कि हर बिरादरी से एक या दो नाम काशी प्रांत को भेजे जाने वाले पैनल में शामिल किए जाएं। फिलहाल महापौर पद के लिए 10 नामों की सूची भेजा जाएगी। इसी तरह पार्षद पद के लिए तीन-तीन नाम भेजे जाएंगे। काशी प्रांत में भी इस सूची में छंटनी होगी। वहां से महापौर पद के लिए पांच नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। जल्द ही प्रदेश नेतृत्व की मुहर लगने के साथ ही महापौर पद के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed