प्रयागराजः कोटा से आए छात्रों के घर पहुंचेगी मेडिकल टीम
कोटा से आए करीब नौ सौ छात्र भले ही होम क्वारंटीन हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे है। सभी छात्रों के मोबाइल नंबरों को कोरोना से बचाव संबंधी सूचनाएं भेजने तैयारी है। छात्रों स्क्रीनिंग करने वाले डॉक्टरों ने परिवारीजनों को बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा है। अभिभावकों से कहा गया है कि छात्रों को दिक्कत हो तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के नंबरों पर दें, उनकी कोविड जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जरूरी हुआ तो टीम घर पहुंचेगी। सीएमओ के मुताबिक शासन के निर्देश पर ही सभी छात्रों की दोबारा जांच कराई जाएगी।
शहर में कोटो से करीब एक हजार छात्र आए थे। इनमें चित्रकूट समेत अन्य पड़ोसी जनपदों के थे। अफसरों के मुताबिक शहर के करीब 900 छात्र थे, जिनका रेपिड टेस्ट किया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सभी छात्रों को जांच के बाद होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया था। अभिभावकों को मैसेज भेजकर बताया जाएगा कि वह बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। इस बीच आरआरटी टीम भी उनके घर पहुंच सकती है।