फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj mass murder: Raids from place to place in search of psycho killer gang

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : साइको किलर गिरोह की तलाश में जगह जगह छापेमारी 

Wed, 27 Apr 2022 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 12:45 AM IST
सार

थरवई मामले की जांच कर रही पुलिस टीमें इसी निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि गंगापार में एक दर्जन से अधिक घटनाओं में कहीं न कहीं साम्यता है। इस बात की पूरी संभावना है कि जिस साइको किलर गिरोह ने अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है, उसी ने थरवई में भी कांड किया है।

विज्ञापन
Prayagraj mass murder: Raids from place to place in search of psycho killer gang
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई हत्याकांड में साइको किलर गिरोह की तलाश में जगह जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस गंगापार के कई थानों में 100 से अधिक लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। टीमों को छोटे बड़े सभी स्टेशनों पर नजर रखने को कहा गया है। एसएसपी तथा अन्य अफसरों आज भी उन तमाम मिलते जुलते केसेज की फाइल देखी। उनके घर वालों और गांव वालों से भी मुलाकात कर जानकारी ली गई।

विज्ञापन



थरवई मामले की जांच कर रही पुलिस टीमें इसी निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि गंगापार में एक दर्जन से अधिक घटनाओं में कहीं न कहीं साम्यता है। इस बात की पूरी संभावना है कि जिस साइको किलर गिरोह ने अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है, उसी ने थरवई में भी कांड किया है। पुलिस अधिकारी उन घटनाओं की केस फाइल देख रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन



पिछले दो दिनों में गंगापार के अलग अलग थानों में कम से कम 100 लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया। कुछ को छोड़ा गया, कुछ से पूछताछ की जा रही है। उनके नाम पता नोट किए जा रहे हैं। घटना वाली उनकी लोकेशन की तस्दीक करने के लिए पुलिस टीमों को कहा गया है। संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। स्टेशनों और बस अड्डों पर रहने वाले घुमंतू गिरोहों के लोग पुलिस के शक की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj mass murder: Raids from place to place in search of psycho killer gang
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

बस अड्डों और स्टेशन पर विशेष चौकसी

घुमंतू लोगों में भी ऐसे लोग, जिनका व्यवहार कुछ असामान्य हो। पुलिस असामान्य व्यवहार वालों को ही साइको किलर गैंग मान रही है। यह भी माना जा रहा है कि अगर साइको किलर गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है तो वे घटना के बाद भागकर स्टेशन या बस अड्डों के पास ही गए होंगे। अगर वे लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वे यहीं कहीं रह रहे हैं। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि सभी छोटे बड़े स्टेशनों और बस अड्डों पर नजर रखी जा रही है। सादे वेष में सिपाहियों को तैनात किया गया है। 


दूसरी ओर अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। मंगलवार को भी पुलिस के अधिकारियों ने घर वालों और वालों से हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि घटना से एक दो दिन पहले क्या कुछ नए चेहरे गांव या आस पास देखे गए। आस पास के चाय पान के दुकानदारों से भी पुलिस ने पूछताछ की। घर वालों ने जिन पर शक जताया है, उनसे भी पुलिस पड़ताल कर रही है। घटना वाली रात उनकी लोकेशन, विवाद तथा अन्य बिंदुओं पर छानबीन जारी है। हत्याकांड के खुलासे के लिए सात टीमें तो लगाई ही गई हैं, जिले के सभी तेज तर्रार दरोगाओं और थानेदारों से खुलासे में काम करने को कहा गया है।   

Prayagraj mass murder: Raids from place to place in search of psycho killer gang
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

शासन ने 2015 के बाद सामूहिक हत्याकांडों की सूची तलब की
थरवई में पांच लोगों की नृशंस हत्या के मामले में शासन बेहद गंभीर है। पिछले सात सालों से गंगापार के कुछ खास इलाकों में एक ही जैसी घटनाओं को अंजाम दिया रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस घटनाओं का खुलासा करती रही लेकिन घटनाएं लगातार होती रहीं। किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया ये घटनाएं एक ही गिरोह कर सकता है। अब शासन ने सभी घटनाओं की पूरी डीटेल्स मांगी है। साथ ही खुलासा करने वाले अफसरों और विवेचकों से भी पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसटीएफ को पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। 

Prayagraj mass murder: Raids from place to place in search of psycho killer gang
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने प्रधानों के साथ की मीटिंग, संदिग्ध लोगों की पहचान में करेंगे मदद 
थरवई पुलिस ने मंगलवार को पीस कमेटी की मीटिंग के साथ साथ क्षेत्र के सारे ग्राम प्रधानों को भी बुलाया। प्रधानों के साथ मीटिंग में हत्याकांड के खुलासे में उनसे मदद मांगी। उनसे बताया गया कि पूरी संभावना है कि एक ही गिरोह इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जाहिर है कि गिरोह के लोग घटना से एक दो दिन पहले जरूर गांव या आस देखे गए होंगे। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस ने ग्राम प्रधानों से मदद मांगी है। प्रधानों ने भी आश्वासन दिया है कि वे खुद नए लोगों के बारे में पता लगाकर पुलिस को सूचित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed