थरवई सामूहिक हत्याकांड: आगरा स्थित एफएसएल भेजे गए डीएनए सैंपल
बदमाशों के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। हालांकि अफसरों का कहना है कि कोर्ट में आरोप सिद्ध करने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों की जरूरत होगी। इसी को लेकर आरोपियों के डीएनए सैंपल की जांच कराने का निर्णय लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरवई और फाफामऊ में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के छह आरोपियों के डीएनए सैंपल जांच केलिए भेज दिए गए। बुधवार को यह सैंपल जांच केलिए आगरा स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में भेज दिए गए। अफसरों का कहना है कि यह भी मांग की गई है कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द दी जाए।
पुलिस ने चार मई को थरवई केखेवराजपुर और फाफामऊ के गोहरी कांड का खुलासा करते हुए घुमंतू गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी भी हुए थे। पुलिस अफसरों ने बताया था कि बदमाशों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्होंने न सिर्फ निर्ममता से हत्याएं की बल्कि महिलाओं से दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने सातों को जेल भेज दिया था।
कड़ी सुरक्षा के बीच बेली अस्पताल लाए गए आरोपी
बदमाशों के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। हालांकि अफसरों का कहना है कि कोर्ट में आरोप सिद्ध करने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों की जरूरत होगी। इसी को लेकर आरोपियों के डीएनए सैंपल की जांच कराने का निर्णय लिया गया। एक दिन पहले डीएनए सैंपल एकत्र किया गया। सुबह सभी छह आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बेली अस्पताल लाया गया। यहां एक-एक कर उनका डीएनए सैंपल एकत्र किया गया।
इसके बाद यह सभी सैंपल और मृतक महिलाओं के शरीर और घटनास्थल से एकत्र किए गए सैंपल जांच के लिए बुधवार को एफएसएल भेज दिए गए। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि डीएनए सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद साफ हो जाएगा कि इन्हीं बदमाशों ने महिलाओं से दुष्कर्म भी किया। जिसके बाद कोर्ट में उनके खिलाफ मजबूती से पैरवी की जा सकेगी।
50 हजार के छह इनामियों की तलाश
मंगलवार को गिरोह के नवल कुमार खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार, खरवार, मोनू कुमार गौतम, आकाश खरवार, भीम कुमार गौतम का डीएनए सैंपल लिया गया। उधर फरार चल रहे गिरोह के छह सदस्यों और 50-50 हजार के इनामी बदमाशों की तलाश जारी है। एसपी गंगापार ने बताया कि मुर्गी पांख निवासी औरंगाबाद, डेभी खरवार निवासी चुनार मिर्जापुर, बुंदेला उर्फ सारंगी निवासी भोजपुर बिहार, डेढ़गांव उर्फ बभना निवासी कैमूर बिहार, चिंटू खरवार निवासी कैमूर बिहार और नेहा खरवार निवासी कैमूर बिहार की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।