फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj mass death case: Police detained four named accused, shocking disclosure in post mortem

प्रयागराज हत्याकांड: नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Apr 2022 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 07:11 PM IST
सार

खागलपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले मृतक राहुल तिवारी का शव शनिवार को उसी मकान के आंगन में साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। घटनास्थल के आसपास आम चर्चा थी कि मृतक राहुल तिवारी ने पहले अपनी पत्नी एवं तीन बेटियों की धारदार हथियार से वार करके हत्या की। इसके बाद स्वयं भी मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Prayagraj mass death case: Police detained four named accused, shocking disclosure in post mortem
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में दंपती समेत तीन बेटियों के मौत के मामले में पुलिस ने गृहस्वामी के बड़े भाई के द्वारा नामजद कराए गए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गृहस्वामी राहुल तिवारी की मौत कारण  हैंगिंग बताया गया जो आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है। 

विज्ञापन

 

 

खागलपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले मृतक राहुल तिवारी का शव शनिवार को उसी मकान के आंगन में साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। घटनास्थल के आसपास आम चर्चा थी कि मृतक राहुल तिवारी ने पहले अपनी पत्नी एवं तीन बेटियों की धारदार हथियार से वार करके हत्या की। इसके बाद स्वयं भी मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

Prayagraj mass death case: Police detained four named accused, shocking disclosure in post mortem
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच हुआ पोस्टमार्टम

राहुल के पार्थिव शरीर का डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण “लटकने के चलते सांस रुकने का कारण आया है। शरीर पर लिगेचर मार्क के सिवाय अन्य कोई  चोट नहीं पाई गई। यही नहीं, हायड अस्थि  जस की तस’ पाई गई है। 

इस प्रकार, घटनास्थल की परिस्थितियों, दो पन्नों के हस्त लेख (सुसाइड नोट) एवं पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के मुताबिक़ मृतक राहुल तिवारी द्वारा साड़ी के फंदे का इस्तेमाल करके आत्महत्या की गई है, इसकी पुष्टि होती है।

Prayagraj mass death case: Police detained four named accused, shocking disclosure in post mortem
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार और क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण में मृतक राहुल तिवारी के बड़े भाई मुन्ना तिवारी की तहरीर पर तत्काल ही चार संदिग्धों के ख़िलाफ़ दफ़ा 302, 34 IPC के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया था। तेज़ तर्रार सात टीमें लगाई गईं थीं, जिन्होंने रिकॉर्ड 10 घंटे के भीतर सभी चार नामज़द आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। सुसाइड नोट में अंकित तथ्यों तथा अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed