फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Mahant car caught fire in Shringaverpur Dham, 1.5 lakh rupees in cash and documents burnt

Prayagraj : श्रृंगवेरपुरधाम में महंत की कार में लगी आग, डेढ़ लाख रुपये नकदी और कागजात जले

Sat, 16 Aug 2025 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 03:58 PM IST
सार

श्रृंगवेरपुरधाम में निषादराज पीठाधीश्वर दयाशंकर उर्फ माधव दास की कार में आग लग गई। कार के अंदर रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत तमाम कागजात जलकर नष्ट हो गए। बाद में किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Mahant car caught fire in Shringaverpur Dham, 1.5 lakh rupees in cash and documents burnt
आश्रम में आग लगने से जली कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बृहस्पतिवार की रात श्रृंगवेरपुररपुर धाम स्थित निषदराज पीठाधीश्वर दयाशंकर उर्फ स्वामी माधवदास महाराज की कार में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया।लेकिन तब तक कार में रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं कतिपय कागजात इत्यादि जलकर नष्ट हो गए। घटना श्रृंगवेरपुर धाम की है। 

विज्ञापन


श्रृंगवेरपुर धाम में रह रहे निषाददराज पीठाधीश्वर दया शंकर ऊर्फ माधव स्वामी माधव दास महाराज बृहस्पतिवर की रात किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब दो बजे अपने आश्रम पहुंचे थे। सामने अपनी कार खड़ी कर आश्रम में चले गए। तभी कुछ ही देर में कार में लगी आग दिखाई पड़ी। वह स्वयं पुलिस चौकी पहुंच कर सूचना दिए।
विज्ञापन


इधर, आसपास के सबमर्शबल पंप से जब तक आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जल गया था। स्वामी माधव दास महाराज ने बताया कि कार के अंदर डेढ़ लाख रुपए नकदी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, बैंक पासबुक, चेक बुक, ट्रस्ट के कागजात, दर्जनों कपड़े और कार जलकर नष्ट हो गई। महाराज ने बताया कि कार में रखे 35 कारतूस भी आग की भेंट चढ़ गयी। स्वामी माधव दास महाराज के अनुसार तकनीकी कारणों से ही आग लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत स्थानीय चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि महाराज जी की कार सीएनजी से चलती थी। यात्रा करके वह आये थे, इससे ज्यादा आशंका है कि गर्म होने से कार में आग तकनीकी गड़बड़ी से ही लगी होगी। महाराज ने घटना की सूचना थाना नवाबगंज में दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed