फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: 112 vehicles will be deployed at 45 sensitive places, ADG took stock

Prayagraj Magh Mela : 45 संवेदनशील स्थलों पर तैनात होंगी 112 की गाड़ियां, एडीजी ने लिया जायजा

Sat, 13 Jan 2024 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 03:21 PM IST
सार

माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 की भी सहायता ली जाएगी। पीआरवी के कुल 45 वाहनों पर सवार जवान शिफ्टवार ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। जो एक कॉल पर श्रद्धालु की मदद के लिए मौके पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: 112 vehicles will be deployed at 45 sensitive places, ADG took stock
माघ मेले में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करतीं - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं व स्नानार्थियों तक एक कॉल पर सहायता पहुंचेगी। इसके लिए 45 संवेदनशील स्थानों पर 112 की गाड़ियां तैनात रहेगी। बेहतर समन्यवय के लिए मेला क्षेत्र में ही 112 का कंट्रोल रूम भी बनेगा। एडीजी 112 नीरा रावत ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन


माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 की भी सहायता ली जाएगी। पीआरवी के कुल 45 वाहनों पर सवार जवान शिफ्टवार ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। जो एक कॉल पर श्रद्धालु की मदद के लिए मौके पर पहुंचेंगे। इनमें 20 चारपहिया व 25 दोपहिया वाहन शामिल हैं। सेवा को बेहतर बनाने के लिए माघ मेला क्षेत्र में ही डायल 112 का अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम माघ मेला के कोतवाली थाना परिसर में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


डायल 112 की एडीजी नीरा रावत ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पीआरवी के लिए चिह्नित स्पॉट देखने के साथ ही पीआरवी जवानों संग बैठक की। कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा कर माघ मेले को सफल बनाएं। ताकि देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्री उप्र पुलिस की अच्छी यादों को अपने साथ लेकर जाएं। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी तीर्थ यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। इस मौके पर डीआईजी/एसएसपी माघ मेला राजीव नारायण मिश्र, डायल 112 डीआईजी एसपी सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाषा नहीं बनेगी बाधा, एप से अनुवाद कर सहायता

मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एडीजी-112 ने बताया कि माघ मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले तीर्थ यात्रियों के यूपी-112 से मदद लेने में भाषा बाधा नहीं बनेगी। मोबाइल एप के माध्यम से मदद मांगने वाले की भाषा का हिंदी में अनुवाद कर पीआरवी के जवान उन्हें तत्काल सहायता देंगे। यह एप माघ मेले में तैनात होने वाली पीआरवी टीम के पास मौजूद मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) पर ही इंस्टाल होगा। जिसकी मदद से अन्य भाषाओं में आने वाली कॉल पर भी तत्काल अनुवाद कर मदद पहुंचाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed