{"_id":"5c8bffe8bdec22141f00ddf0","slug":"prayagraj-loot-of-rs-9-50-lakh-from-clerk-of-meat-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः मीट एजेंसी के मुंशी से 9.50 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः मीट एजेंसी के मुंशी से 9.50 लाख रुपये की लूट
Sat, 16 Mar 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
meat
- फोटो : प्रयागराज
कोतवाली में 10.30 लाख रुपये लूट का मामला अभी खुल नहीं सका था कि बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक और वारदात को अंजाम दिया। सिविल लाइंस में दिनदहाड़े मीट एजेंसी कर्मचारी से 9.50 लाख रुपये लूट लिए। उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर रुपयों भरा बैग लेकर निकल भागे। पुलिस देर रात तक जांच पड़ताल में जुटी रही।
जमीर मांडा के भारतगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका लाइवस्टॉक (पशुओं) का व्यापार है। अटाला निवासी शाहिद उनकी फर्म में करीब दो साल से काम करता है। फर्म का हिसाब-किताब भी वही देखता है। व्यापारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4.20 मिनट पर शाहिद ने सिविल लाइंस स्थित इंडसइंड बैंक से फर्म के 9.50 लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह अकेले ही बाइक से रुपये लेकर जाने लगा। अभी वह डीआरएम ऑफिस चौराहे के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आ धमके।
बकौल शाहिद, वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। आंखों में मिर्च पाउडर पड़ते ही उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और इस दौरान आरोपी युवक रुपयों से भरा बैग लेकर अपने बाइक सवार साथी संग भाग निकला। तेज जलन के चलते शाहिद चीखा तो लोगों की नजर उस पर पड़ी। वह भागकर पहुंचे तो वह जलन के चलते तड़प रहा था। लोगों ने उसकी आंख में पानी डाला लेकिन, कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि जलन के चलते बदहवास शाहिद वहां से चला गया। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर जमीर ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद वह खुद अपने कर्मचारी को लेकर मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइंस में लूट की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अफसर भी मौके पर पहुंचे और भुक्तभोगी से पूछताछ की। पुलिस देर रात जांच में जुटी रही लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। भुक्तभोगी ने देर शाम सिविल लाइंस थाने में पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया का कहना है कि जांच की जा रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर इंडसइंड बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इस दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरेे की फुटेज में बदमाश भुक्तभोगी मुंशी से बैग लूटकर भागता दिखा। फुटेज से पता चला कि बाइक सवार दो बदमाश बैंक से निकलते वक्त ही मुंशी के पीछे लग गए थे। सुभाष चौराहे के पास पहुंचने पर बदमाश आगे निकल आए और उसका इंतजार करने लगे। डीआरएम ऑफिस चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतर गया। जबकि बाइक लेकर उसका साथी दूसरी लेन में खड़ा हो गया। जैसे ही मुंशी चौराहे पर पहुंचा, वहां खड़ा बदमाश उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक के हैंडल में टंगा रुपयों भरा बैग लेकर भाग निकला।
हर घटना की तरह पुलिस इस मामले को भी काफी देर तक संदिग्ध ही बताती रही। भुक्तभोेगी व्यापारी के तहरीर देने के बावजूद सिविल लाइंस थाने के पुलिसकर्मी पीड़ित के बयान को ही शक की नजरों से देखते रहे। उनका कहना था कि वारदात के बाद बिना पुलिस को कुछ जानकारी दिए ही पीड़ित का घर चले जाने की बात समझ से परे है। उधर पीड़ित मुंशी का कहना था कि आंखों में तेज जलन के चलते वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं था। साथ ही वह काफी घबरा भी गया था, ऐसे में वह वहां से सीधे घर चला गया।